पत्रकार सुरेश अनेजा को बनाया गया एमएसएमाई पीसीआई का स्टेट वाईस चेयरमैन
इन्द्री ,11अप्रैल (सुनील शर्मा)
एमएसएमई पीसीआई के नैशनल डि़प्टी वाईस चेयरमैन यशपाल अटवाल ने कहा कि एमएसएमई पीसीआई सरकार के साथ मिलकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने का काम कर रही है। संस्था द्वारा उद्योग मंत्रालय की हजारों रोजगार स्कीमों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम किया जा रहा है। नैशनल डि़प्टी वाईस चेयरमैन यशपाल अटवाल आज इन्द्री में हुई एक प्रैस वार्ता में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार सुरेश अनेजा को एमएसएमई पीसीआई का हरियाणा प्रदेश का वाईस चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा की। अटवाल ने कहा कि एमएसएमई पीसीआई सूक्ष्म ,लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय की सारी स्कीमों की जानकारी को जन -जन तक पहुंचाने का काम करता है। इस संस्था के माध्यम से बेराजगारों व जरूरतमंदों को बैंकों के माध्यम से लोन दिलवाकर रोजगार दिलवाने का काम किया जाता है। संस्था के माध्यम से सरकार गरीबी व बेरोजगारी को दूर करने का काम कर रही है ताकि लोग अपने पैरों पर खड़ा हो सके ओर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था उद्योग लगाने व बना हुआ माल खरीदनें में भी मदद करती है। इसके लिए एक मार्जन फिक्स कर उनका माल बेचने में भी सहयोग किया जाता है। अटवाल ने बताया कि पहले बैकों से लोन लेने में आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को सरल बना दिया है। एमएसएमई पीसीआई के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लोन मिल जाता है। सरकार द्वारा कई उद्योगों पर पचास प्रतिशत और कुछ पर पैंतीस प्रतिशत सब्सिडी तक उपलब्ध करवाई जाती है ताकि उद्योग लगाने वालों को आर्थिक सहायता मिल सके। वहीं यह संस्था उद्योग धंधों में प्रयोग होने वाली मशीनरी को भी दिलवाने में सहयोग करती है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए भी अनेकों योजनाएं है जिनमें महिलाएं छोटे छोटे समूह बनाकर बैंकों से लोन लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। एस.सी. वर्ग के लिए व महिलाओं के लिए पैंतीस प्रतिशत और जनरल वर्ग के लिए पच्चीस प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। अटवाल ने बताया कि शीघ्र ही गांव स्तर पर मीटिंग व सैमिनार आयोजित कर सरकार की सभी स्कीमों की जानकारी आम जनता को दी जायेगी। इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है। उहोंने बताया कि बकरी पालन में नब्बे प्रतिशत नक सब्सिडी दी जा रही है वहीं पोली हाउस नैट फारमिंग पर पचास प्रतिशत सब्सिड़ी दी जा रही है। कोल्ड स्टोर, फूड प्रौसैंसिग सहित कई अन्य उद्योगों पर करोड़ों रूपयों का लोन दिलाया जाता है। नैशनल एडवाईजरी बोर्ड के एडवाईजर पवन अनेजा ने बताया कि एम.एस.एम.ई. पीसीआई के माध्यम से सरकार के साथ मिलकर लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को संस्था के माध्यम से वोकेशनल ट्रेंनिग प्रोग्राम शुरू होने जा रहे है। सरकार की हजारों स्कीमों को जनता तक पहुंचाने का काम एम.एम.एम.ई. पीसीआई के माध्यम से किया जा रहा है। नवनियुक्त स्टेट वाईस चेयरमैन सुरेश अनेजा ने अपनी इस नियुक्ति के लिए नैशनल चेयरमैन विजय कुमार, नैशनल डि़प्टी वाईस चेयरमैन यशपाल अटवाल व सभी अन्य बड़े पदाधिकारियों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वो पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेवारी को निभाने का काम करेगें और सरकार की स्कीमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानें में संस्था का सहयोग करेगें।
इस मौके पर अंबाला के डायरैक्टर राजीव अनेजा, समाजसेवी प्रेम अनेजा, यश बाबू एंटरटेनमैंट ग्रुप के मालिक राजिन्द्र वर्मा, रवि डंग, सब्जी ले लो आउटलेट ग्रुप के एम.डी.राकेश कुमार , प्रवीन चुघ ,संजीव कुमार, पवन कुमार, कृष्ण थापर मौजूद रहे।

