पूर्णिया में बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव

 पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव रावण दहन के दौरान बाल-बाल बच गए। रावण दहन के दौरान उनकी आंख में चिंगारी लग गई। घटना मरंगा की है जहां 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया जा रहा था। वीडियो में सांसद पुतले में आग लगाते समय अचानक हुए हादसे से बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बचाया। बताया जा रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। पप्पू यादव खतरे से बाहर हैं।
दरअसल, सांसद पप्पू यादव मरंगा में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने रावण के पुतले को आग लगाई, चिंगारियां उड़ीं और उनमें से एक उनकी आंख पर जा लगी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे अचानक हुई इस घटना से वे खुद को बचाने की कोशिश करते हैं और आसपास खड़े लोग उनकी मदद के लिए दौड़ते हैं।
कुछ खबरों के अनुसार, सांसद की दाहिनी आंख में बारूद चला गया था। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सांसद को बारूद से बचाया। इस घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने समाज को एक संदेश देते हुए कहा कि आज राम हैं कहां? राम और कृष्ण समाप्त हो चुके हैं। 90 फीसदी लोग रावण हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है अपने अंदर के रावण को जलाने की ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?