‘मां! मेरा क्या कुसूर था?’ डस्टबिन में पड़ी रो रही थी नवजात

 -‘देवदूत’ बन सफाईकर्मी ने बचाई जान

 बेगूसराय। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारों के बीच बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इसने सभी को झकझोर कर रख दिया। जिले के बखरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर एक नवजात बच्ची डस्टबिन में मिली। नवजात भले ही बोल नहीं सकती है, लेकिन अगर वो बोल सकती, सवाल पूछ सकती तो पहला सवाल शायद उसका एक ही होता- मां मेरा क्या कसूर था? यह दिल दहला देने वाला वाक्या उस वक्त हुआ, जब सफाई कर्मी सुबह की सफाई के दौरान डस्टबिन के पास पहुंचे। उन्होंने बच्ची के रोने की आवाज सुनी।
सफाई कर्मी नियमित सफाई कर रहे थे, तभी उन्होंने डस्टबिन में एक नवजात बच्ची को पाया। बच्ची को तुरंत डस्टबिन से निकालकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्ची अब स्वस्थ है और उसकी देखभाल की जा रही है। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन कोई भी बच्ची को पहचान नहीं पाया।
बच्ची को बचाने वाले सफाई कर्मी ने बताया कि उनकी दो बेटे हैं, लेकिन वे बेटी के अभाव को महसूस करते हैं। इस कारण उन्होंने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जताई है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।
इस हृदय विदारक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद डस्टबिन में फेंकने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं समाज की कड़वी सच्चाई को उजागर करती हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार