Site icon Thenews15.in

 दो बच्चों को बस में छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई मां!

हमारे समाज में मां के बारे में यह धारणा है कि दुनिया में यही रिश्ता ऐसा है कि किसी स्वार्थ और लालच से दूर अपने बच्चों के लिए पूरी तरह से समर्पित होती है। पर आजकल जिस तरह की खबरें पढ़ने और सुनने को आ रही हैं वे रोंगटे खड़े करने वाली है। महाराष्ट्र के बीड इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने दो छोटे बच्चों को एसटी बस में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. साथ ही बच्चों की जेब में एक चिट्ठी रखी गई थी, जिसमें लिखा था कि इनके माता-पिता नहीं हैं इसलिए इन्हें यवतमाल सुरक्षित पहुंचा दिया जाए।
बताया जा रहा है कि इस निर्दयी मां ने बच्चों को तुलजापुर-संभाजीनगर बस में बैठाया और खुद प्रेमी के साथ स्कूटी पर फरार हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और मां के इस कदम की कड़ी आलोचना की जा रही है। फिलहाल दोनों बच्चों की देखरेख करने के लिए बाल कल्याण समिति में रखा गया है।

चिट्ठी से मिला परिवार का सुराग

बच्चों की जेब में मिली चिट्ठी में अशोक नगर, पट्टीपुरा, शारदा चौक, यवतमाल का पता लिखा था. साथ ही दादा का नाम और मोबाइल नंबर भी मौजूद था। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने तुरंत संपर्क कर बच्चों के दादा को इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, जब दादा बीड पहुंचे तो उन्होंने बच्चों की हालत से ज्यादा महिला द्वारा साथ ले जाए गए पैसे और स्कूटी के बारे में बाल कल्याण समिति से पूछताछ की। इस बात को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

मां और प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला व उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. वहीं, बीड की बाल कल्याण समिति कानूनी प्रक्रिया पूरी कर यवतमाल प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है, ताकि बच्चों को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया जा सके। इस घटना के बाद बाल कल्याण समिति ने लोगों से अपील की है कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को इस तरह बेसहारा न छोड़ें। समिति का कहना है कि अगर किसी परिवार पर संकट है, तो वे अपने बच्चों को हमें सौंप सकते हैं, ताकि उनकी सुरक्षा और देखभाल ठीक तरीके से हो सके।
Exit mobile version