मोरक्को ने फ्रांस के लिए उड़ानें स्थगित की

रबात, शुक्रवार से मोरक्को फ्रांस के साथ नियमित यात्री उड़ानों को निलंबित कर देगा, ताकि देश में कोरोनवायरस के मामले बढ़ने से रोके जा सकें। कोरोना की मोरक्को निगरानी समिति ने एक बयान में कहा, यह निलंबन रात 11.59 बजे से प्रभावी होगा और अगली सूचना तक जारी रहेगा ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय “कोरोना महामारी के प्रबंधन और कुछ यूरोपीय देशों में स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट से निपटने के लिए मोरक्को की उपलब्धियों को संरक्षित करने के लिए लिया गया है।”

मोरक्को ने पहले इन्हीं कारणों से रूस, यूके और नीदरलैंड के साथ उड़ानें रद्द कर दी थीं।

देश ने 10 नवंबर के बाद से कोरोना मामलों में गिरावट देखी है, जो इस महामारी की तीसरी लहर की समाप्ति की पुष्टि करता है।

अफ्रीका में मोरक्को ने अपनी आबादी के उच्चतम प्रतिशत कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया है। इसने 28 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया।

अब तक, मोरक्को में पूरी तरह से टीका लगाने वाले लोगों की कुल संख्या 22,613,171 तक पहुंच गई है, जो लक्षित आबादी के 70 प्रतिशत से ज्यादा का प्रतिनिधित्व करती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक मोरक्को में कुल 24,405,128 लोगों को पहली खुराक दी गई है, साथ ही 1,633,289 बूस्टर शॉट भी दिए गए हैं।

मोरक्को में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों के 949,378 मामले हैं जबकि 14,770 मौतें दर्ज की गई हैं।

Related Posts

भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता…

Continue reading
ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

तेहरान :  इधर चीन के राष्ट्रपति अमेरिका के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया