20 हजार से अधिक सिपाही और 2000 सब इंस्पेक्टर की होगी भर्ती

राम नरेश

पटना। नीतीश सरकार पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है । बिहार पुलिस इस साल 20 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती और 2 हजार के करीब सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाल सकती है।

शिक्षक बहाली के बाद अब सरकार ने पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने का फैसला किया है, जिसके तहत इस साल ही 2 हजार दारोगा और 20 हजार सिपाहियों की बहाली होगी। कार्मिक विभाग के डीआईजी रंजीत कुमार मिश्र ने इसकी जानकारी दी।
डीआईडी ने बताया कि इन भर्तियों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये भर्तियां इस साल ही की जाएंगी।

बिहार पुलिस में बंपर भर्ती को लेकर कार्मिक विभाग के डीआईजी रंजीत कुमार मिश्र ने बताया कि बहुत ही जल्द बिहार पुलिस में 20000 सिपाहियों और 2 हजार सब इंस्पेक्टर की बहाली की जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है और जल्द ही भर्ती विज्ञापन निकाला जाएगा। पुलिस की नौकरी की तैयारी करनेवाले लोगों के लिए ये सुनहरा मौका होगा।

हाल में ही चयनित हुए 1275 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो गयी। इन चयनित सब इंस्पेक्टर में 822 पुरुष और 450 महिलाएं हैं। इसके अलावा इसमें पहली बार किन्नर समुदाय के तीन अभ्यर्थी भी सब इंस्पेक्टर के रूप में चयनित हुए हैं। इनमें पटना के एक, समस्तीपुर के 1 और सीतामढ़ी का एक किन्नर है।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को 1 अगस्त 2024 से 10 अगस्त 2024 तक अपने सभी प्रमाण पत्र के साथ योगदान देना होगा। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चरित्र सत्यापन और चिकित्सीय जांच के उपरांत नियुक्ति के लिए सुयोग्य पाए जाने पर उनके गृह जिला से संबंधित पुलिस उपमहानिरीक्षक की ओर से नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाएगा। निर्धारित अवधि तक योगदान नहीं करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा के 1275 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आने के बाद 9 जुलाई को पुलिस अवर सेवा आयोग ने कार्मिक विभाग के पास नियुक्ति को लेकर अनुशंसा भेजी थी।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…