नीतीश कुमार के संरक्षण में बढ़ा बलात्कारियों का मनोबल : तेजस्वी

 तेजस्वी का डबल इंजन की सरकार पर कड़ा प्रहार

दीपक कुमार तिवारी

पटना । बिहार की राजधानी पटना में पिछले दो दिनों में दो हत्याएं हुई। एक स्कूटर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी ओर एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। घटनाओं को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इन अपराधियों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संरक्षण हासिल हो रहा है। यही कारण है कि बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के अंदर से सरकार और पुलिस प्रशासन का खौफ खत्म हो गया है।
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दरभंगा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एफआईआर करने में 4 दिन और फिर उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने में और 4 दिन लगाए। भाई बोला-प्राइवेट पार्ट में थी चोट और सूजन। तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है कि मुजफ्फरपुर में माँ-बाप के सामने नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात हैवानों ने नाबालिग के ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट को काटा, बाद में हत्या कर अर्धनग्न शव को पोखर में फेंका।
उसके अलावा तेजस्वी यादव ने अन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि मधुबन में 19 वर्षीय लड़की की घर में घुस कुल्हाड़ी से काट कर हत्या। वैशाली में 27 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या। बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है यह उसकी 2-3 दिन की एक छोटी सी बानगी है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है। बिहार सरकार बिल्कुल भी कानून-व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है।

  • Related Posts

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?