गन्ना समिति बिजनौर में किसानों की मासिक पंचायत 

किसानों के साथ विश्वासघात करने व जिले की बिलाई चीनी मिल द्वारा सीजन का भुगतान नहीं करने, नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर आदि शुगर मिलों के समय से गन्ना भुगतान नहीं करने,  गन्ना मिल गेट व जिला प्रशासन द्वारा गन्ना सेंटरों पर आय दिन हो रही गन्ना घटतौली न रोकने, बिजली विभाग द्वारा किसानों का आय दिन तरह तरह से शोषण करने, बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध के उठाये गए मुद्दे 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर जबरदस्ती थोपे गए तीन काले कानूनों के विरोध में आक्रोशित किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में दिल्ली बॉर्डर पर चले आंदोलन को स्थगित कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा से किए लिखित समझौते से विश्वासघात करने व जिले की बिलाई चीनी मिल द्वारा इस पूरे गन्ना सीजन का भुगतान नहीं करने व नजीबाबाद, बिजनौर, चांदपुर आदि शुगर मिलों के समय से गन्ना भुगतान नहीं करने और  सभी गन्ना मिल गेट व जिला प्रशासन द्वारा गन्ना सेंटरों पर आय दिन हो रही गन्ना घटतौली न रोकने और बिजली विभाग द्वारा किसानों का आय दिन तरह तरह से शोषण करने और बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में गन्ना समिति बिजनौर में भाकियू ने मासिक पंचायत शुरू की।
सोमवार को गन्ना समिति में आयोजित भाकियू की मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह व प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, प्रदेश महासचिव ठा० रामौतार सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह,जिला महासचिव नरदेव सिंह, सुरपाल सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान,यशवीर सिंह,विजयपाल सिंह, रामपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, हुकम सिंह, जय सिंह, सरदार सोनू सिंह, गजेंद्र टिकैत, अरविंद राजपूत, समरपाल सिंह, कविराज सिंह, महिपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, कुलवीर सिंह, मुकेश कुमार, बंटी सिंह, अनिल पंवार, आदि भाकियू पदाधिकारियों ने बिलाई, नजीबाबाद, बिजनौर व चांदपुर गन्ना मिल द्वारा समय से भुगतान नहीं करने से किसान कर्ज उठाकर अपने घर का खर्चा चलाने को मजबूर है यहां तक कि स्कूल फीस जमा नहीं होने से बच्चो को फाइनल परीक्षा में न बठाने का दबाव झेल रहे है।
जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहां कि एक तरफ मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के देवापुर माइनर में भरी मिट्टी की सफाई नही होने के कारण ग्राम चांदपुर सहजादपुर व रावली के किसानों की सिंचाई के अभाव में सूखती फसलों को बचाया नहीं जाता तो दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा इन्हीं गांवों के सैकड़ों किसानों के खेतों में भरा हुआ बरसात का पानी न निकालने की वजह से किसानों की फसलें सूख रही हैं उन्होंने जिला प्रशासन से जनपद बिजनौर में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की तबाह की गई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए बच्चों के मूल निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र में लेखपालों द्वारा समय से रिपोर्ट ना लगाने के कारण प्रमाण पत्र बनने में हो रही परेशानी को दूर करने, जिले के समस्त चीनी मिलों किसानों का गन्ना भुगतान समय से दिलाने की मांग की।
भाकियू की मासिक जिला पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष मौ० पुर देवमल डॉ विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, डालचंद प्रधान, सुधांशु कुमार, विकास कुमार,दिनेश कुमार, रोहित राणा, नितिन सिरोही, उदयवीर सिंह,अरुण कुमार, मलकीत सिंह, मुकेश कुमार, सन्नी चौधरी, देवेश कुमार, मुनिदेव सिंह, अजय बालियान, ललित तेलीपुरिया, रविशेखर तोमर, आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक