ख़स ख़स की खेती से महक रहा बन्दरा

साल 2013 में 3 एकड़ में खेती से की थी शुरुआत
अबकी 15 एकड़ में की है खेती
बन्दरा के अन्य सहयोगी किसान भी शुरू की है खेती
ख़स ख़स के हैं आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक महत्व

 

दीपक कुमार तिवारी

मुजफ्फरपुर। खस की खेती से महक रहा बन्दरा।मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के बन्दरा गांव में किसान रत्नेश कुमार ठाकुर ने 15 एकड़ खेतों में ख़स की खेती की है। रत्नेश बताते हैं कि साल 2013 में उन्होंने खस की खेती की शुरुआत की थी। तब तीन एकड़ में उन्होंने खस की खेती की थी। शुरुआती साल में लगातार सफलता के बाद तकनीकी कारणों से उन्होंने खस की खेती छोड़ दी। लगातार गैप के बाद पिछले साल से उन्होंने फिर से खस की खेती शुरू की है। अबकी 15 एकड़ में उन्होंने खस की खेती की। उन्होंने बताया कि खस के उत्पादन के बाद उसे प्रोसेसिंग कर तेल बनाने का काम भी उन्होंने शुरू की है। इसके लिए पहले एक प्रोसेसिंग यूनिट मशीन लगाई थी। अबतक चार यूनिट मशीन उन्होंने लगवाई है। उन्होंने बताया कि खस के तेल बनाए जाते हैं।एक एकड़ खेती का खर्च लगभग 1लाख रुपये आता है। प्रति एकड़ 15 से 20किलो तेल निकलता है। खस के तेल प्रति किलो 15 से 16 हजार रुपए में सामान्यतः बिकते हैं। कभी कभार रेट में चढ़ाव के साथ यह 27 से 30हज़ार रुपये तक के भाव भी बिके हैं। उन्होंने बताया कि खस उत्पादन के बाद वे तेल खुद से बनाते हैं। प्रोसेसिंग यूनिट आग से संचालित होता है।

 

नीचे से चूल्हे की तरह आंच जलाया जाता है और ऊपर ड्रम के माध्यम से तेल बनकर तैयार होता है।यह फिल्टर होने के साथ हीं भंडारित होता रहता है। तेल की बिक्री के लिए अन्य प्रदेशों में उन्होंने संबंधित कंपनियों से कांटेक्ट कर रखी है। उन्होंने बताया कि लागत की दोगुना-तेगुना आमदनी खस की खेती से पाया जाना संभव है। उनके देखा देखी आसपास के किसानों ने भी खस की खेती शुरू की है। रत्नेश बताते हैं कि शुरुआती साल में ख़स की खेती को लेकर लोग ताना मारते थे, लेकिन बाद के दिनों में इसका उत्पादन और उसके फायदे से लोग प्रभावित होते चले गए।प्रभावित होकर अन्य किसानों ने भी इसकी खेती शुरू की है। उन्होंने बताया कि खस के आयुर्वेदिक उपयोग हैं। इससे साबुन ,सुगंधित तेल,इत्र परफ्यूम आदि कई प्राकृतिक उत्पाद बनाए जाते हैं। यह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट होता है। लिहाजा ख़स की खुशबू से न सिर्फ उनके घर-आंगन बल्कि आसपास का इलाका भी महकता रहता है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन