Site icon Thenews15.in

मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

RSS प्रमुख मोहन भागवत के ‘इंडियाज़ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस में शामिल हुए थे। जहां पर उन्होंने जेन जी से बातचीत की, जहां पर उन्होंने 2,000 Gen Z और Gen Alpha के सदस्यों को संबोधित किया था. मोहन भागवत के जेनजी से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने उन पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने कहा- उन्हें RSS प्रमुख मोहन भागवत जी से किसी सर्टिफ़िकेट की जरूरत नहीं है। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने भी मोहन भागवत पर निशाना साधा है।

 

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा- अगर उन्हें ‘जेन ज़ेड’ की सच में परवाह है, तो उन्हें भारत के गृह मंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए. वरना, उन्हें (केंद्रीय गृह मंत्री को) कम से कम संसद में आकर छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए। साथ ही, RSS सरकार को नियंत्रित कर रही है। अगर उन्हें छात्रों की सच में परवाह है, तो उन्हें छात्रों पर हुए अत्याचारों की निंदा करनी होगी. पेलेट गन्स का इस्तेमाल किया गया था और छात्र इसके लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। वह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? यह सब बस दिखावा है।

 

Gen Z पर आंख बंद करके करते हैं भरोसा

छात्रों औप पुलिस की झड़प पर भागवत ने कहा कि उनके पास पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए बिना तथ्यों के कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। मैं जेन जी पर आंख बंद करके भरोसा करूंगा, लेकिन हमें पूरी सच्चाई नहीं पता है। हम दोनों ही उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर बात कर रहे हैं. कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि इस आंदोलन में असामाजिक तत्व भी शामिल थे लेकिन प्रमाणित जानकारी के बिना किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।

Exit mobile version