मोदी सरकार ने नालंदा के लिए कुछ नहीं किया : राजद

भवेश कुमार
पटना। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने नौकरी मामले मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालंदा विवि पर क्रेडिट हथियाने वाला बताया है। राजद ने दस्तावेज जारी कर बताया है कि नालंदा विवि राजद समर्थित पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की देन है।

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में दी गई नौकरियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन नहीं बताकर 28 जनवरी तक उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव का विजन बताया था। अब राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नालंदा विश्वविद्यालय का क्रेडिट लेने के लिए घेरा है।

राजद ने कुछ दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का नालंदा विश्वविद्यालय में योगदान नहीं है और उन्होंने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का क्रेडिट चुरा लिया है। राजद ने कहा है कि नालंदा विश्वविद्यालय का नया रूप राजद समर्थित केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के विजन का परिणाम था।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि जिस नालन्दा विश्वविद्यालय के नए भवन का वह लोकार्पण करने आए थे, वह राजद के समर्थन वाली केन्द्र की यूपीए सरकार की देन है। यूपीए सरकार के समय ही संसद द्वारा 2010 में पारित ‘ नालन्दा विश्वविद्यालय विशेष अधिनियम ‘ के द्वारा इसकी स्थापना की गई थी, पर प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में एक बार भी न तो इसका उल्लेख किया और न ही इस विश्वविद्यालय के लिए ही कोई विशेष पैकेज देने की बात कही।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज नालन्दा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन करने राजगीर आए थे तो लोगों को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खास तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के समर्थन देने से ही केन्द्र में एनडीए की सरकार बनी है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री जी जब पहली बार बिहार आ रहे हैं तो निश्चित रूप से बिहार के लिए कोई तोहफा जरुर लाए होंगे। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

  • Related Posts

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    पीएम मोदी ने बुधवार को राज्यसभा सांसदों के…

    Continue reading
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’