Modi Cabinet 3.0 Portfolio : गृह-रक्षा-विदेश मंत्रालय पर बीजेपी का दबदबा

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation: मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्री मंडल का बंटवारा कर दिया गया है. जानें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत बड़े नेताओं को कौन सा मंत्रालय मिला  

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है.

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे.

मोदी केबिनेट की बैठक में पीएम आवास योजना के तहत शहरी, ग्रामीण इलाकों में 3 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन का निर्णय लिया गया.

पीएमओ अधिकारियों के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, “जिस टीम ने मुझे 10 साल में इतना कुछ दिया, उसमें नया क्या किया जा सकता है, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं, हम और तेजी से कैसे कर सकते हैं, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं… उन सभी पहलुओं पर ध्यान देना होगा. मैं एक नई ऊर्जा, एक नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं.”

  • Related Posts

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

    Continue reading
    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद