विधायक रामकुमार कश्यप ने कुंजपुरा अनाज मंडी का किया दौरा

मंडी अधिकारियों, आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से की बातचीत, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

करनाल, (विसु) । विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कुंजपुरा अनाज मंडी का दौरा कर गेंहू खरीद कार्य का निरीक्षण किया तथा फसल खरीद को लेकर मंडी अधिकारियों, आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी फसल खरीद सीजन में तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी न आए और तय समय पर उनके खाते में पेमेंट का भुगतान हो।
विधायक ने अपने दौरे के दौरान मंडी के गेट पर किसानों के गेट पास की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गेट पास काटे जाने के दौरान किसी तरह की कोताही न बरती जाए। इसके बाद उन्होंने गेहूं की ढ़ेरियों पर पहुंचकर फसल खरीद का जायजा लिया और गेहूं की नमी चैक करवाई व गेंहू तुलाई को भी जांचा। उन्होंने मंडी अधिकारियों से कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई प्रतिदिन सुचारू रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी गेहूं खरीदा जाए उसे 48 घंटे के अंदर मंडी से उठाया जाए, फसल के उठान के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रांसपोर्टेशन भी होना चाहिए और फसल के उठान और उतरवाने के लिए पर्याप्त संख्या में श्रमिक भी होने चाहिए। विधायक ने इस दौरान मार्केट कमेटी द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की और खरीद एजेंसियों व आढ़तियों से भी बातचीत की तथा कहा कि बारदाने व फसल तुलाई संबंधी कोई समस्या न आए।
उन्होंने इस दौरान किसानों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि फसल खरीद कार्य में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी उपज की खरीद समय पर और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करने के अलावा गेहूं का भुगतान भी समय पर करेगी। उन्होंने कहा लिए सफाई, तुलाई, उठान, बारदाना और भुगतान प्रणाली जैसी सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर दी गई हैं।

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन