लोहरखा घाट नौका दुर्घटना के मृतक के परिजनों से मिले विधायक

 घाट का भी किया निरीक्षण, जलकुंभी सफाई कराने के दिये निर्देश, सरकारी सहायता को लेकर सीओ को निर्देश दिया

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के हत्था थाना क्षेत्र के लोहरखा में बागमती नदी की उपाधारा में शनिवार की शाम नाव डूबने के दौरान नदी में डूबने से मरे जीतन कुमार (32) के परिजनों से मंगलवार की शाम गायघाट विधायक निरंजन राय ने राजद नेताओं के साथ मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि बागमती की लोहरखा,मुन्नी,खनुआ,मधुरपट्टी घाट पर पुल निर्माण का कार्य स्वीकृति मिल चुकी थी,लेकिन एनडीए सरकार ने राजनीतिक ईष्या से इन पुलों को अस्वीकृत कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।यदि यहां पुल बने होते तो ऐसी घटनाएं नहीं होती। इसी तरह बूढ़ी गण्डक नदी के रतवारा घाट पर पुल निर्माण के मांगों को खारिज किया गया है।उन्होंने तत्काल घटना वाले लोहरखा घाट पर जलकुंभी हटवाने के निर्देश दिए,वहीं मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश बन्दरा सीओ को दिया। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम घास लाने के दौरान नाव से नदी पार जा रहे तीन लोग लोहरखा घाट पर नदी में डूब गए थे। इस दौरान दो लोग तैर कर बाहर निकल गए, जबकि जीतन कुमार की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।विधायक ने परिजनों से मुलाकात के बाद नदी घाट स्थल का भी निरीक्षण किया।इस दौरान राजद जिला महासचिव विनय यादव,महेश राय, युवा अध्यक्ष मनोज राज,विकास यादव,किसान प्रकोष्ट महेश राय, रमेश राय,मिश्रीलाल राय,बलम राय,विश्वनाथ राय,दीप नारायण राय,अनिल राय, मोहन राय,कैलाश सहनी आदि भी थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी