विधायक ने किया ट्यूबवेल का शिलान्यास

करनाल (विसु)। स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद ने आज यहां पुरानी सब्जी मंडी में ट्यूबवैल का शिलान्यास किया। यह ट्यूबवेल नगर निगम की ओर से लगाया जा रहा है। निर्माण कार्य एक महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। नलकूप चालू होने के बाद वार्ड 12 के लोगों की पेयजल की समस्या खत्म हो जायेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जल जीवन का आधार है। पानी न केवल पीने के लिये बल्कि कृषि, उद्योग और घरेलू कार्यों के लिये भी जरूरी है। बिना जल के पेड़-पौधे, जानवर और मनुष्य जीवित नहीं रह सकते। सरकार की ओर से हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जल के सही प्रयोग और बर्बादी को रोककर इसे बचा सकते हैं ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिये जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं की समीक्षा स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। माननीय केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में करनाल शहर के अंदर लगातार अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जा रहा है, जिसका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि निगम क्षेत्र में लगाये जाने वाले चार नलकूपों के लिये 63 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई। अन्य एक नलकूप वार्ड 12 में कर्ण गेट बूस्टर के पास और दो वार्ड 15 में लगाये जायेंगे। गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस मौके पर मुदित आर्य, सतीश कश्यप, विकास महंत, परविंद्र सिंह लाड्डी, सुशांक शर्मा, रवींद्र कश्यप, नंदलाल, मनमीत बाबा, ललित डाबरा, अजय कश्यप, कृष्ण, दिनेश तनेजा आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?