विधायक ने मोरवा में 36 लाख की योजना का किया उद्घाटन

समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में विधायक रणविजय साहू के द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 36 लाख से नव निर्मित चार योजनाओं का नारियल फोड़कर फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। जिसमें हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में नौ लाख रुपए की लागत से बने काली मंदिर के निकट से मवेशी अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क, हरपुर भिंडी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर भिंडी में छः लाख रुपए की लागत से बने चार दिवारी, हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 11 में अंबेडकर चौक के समीप छः लाख रुपए की लागत से बने अंबेडकर भवन का सौंदर्यकरण, गुणाई बसही पंचायत के के पांच में पंद्रह लाख रुपए की लागत से नव निर्मित शारदा पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सभी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत नव निर्मित योजनाओं का उद्घाटन कर आमजन को समर्पित किया गया है। अंबेडकर जयंती के मौके पर विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगह पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर, राहुल राय सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’