मिथिला व्यंजन का लंदन में जलवा

अंतरराष्ट्रीय शेफ संतोष साह ने 22 विदेशी पत्रकारों को कराया स्वाद

 मिश्रि लाल मधुकर

जनकपुरधाम। मिथिला की पारंपरिक थाली अब केवल भारत और नेपाल तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी खुशबू और स्वाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बना ली है। इसी क्रम में हाल ही में लंदन में आयोजित एक खास भोज कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शेफ संतोष साह ने 22 अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों को मिथिला व्यंजन का स्वाद चखाया।

इस विशेष आयोजन में नेशनल जियोग्राफिक, CNN, BBC, The Dawn समेत कई प्रमुख वैश्विक मीडिया संस्थानों के पत्रकार शामिल हुए। शेफ संतोष साह की देखरेख में परोसी गई मिथिला थाली में भात, राहर की दाल, बिरिया, तरुआ, साग, पापड़, दही, बरी की कढ़ी, सकरौरी, अचार और विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ शामिल थीं।

परंपरागत पत्तल पर परोसी गई इस थाली को देखकर विदेशी पत्रकार चकित रह गए। उन्होंने न केवल व्यंजनों का स्वाद लिया, बल्कि इनके इतिहास, रचना विधि और सांस्कृतिक महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की।

शेफ संतोष साह ने बताया कि, “मिथिला व्यंजन में स्वाद के साथ-साथ पोषण और परंपरा का अद्भुत मेल है। हमारा उद्देश्य इस खानपान को वैश्विक पहचान दिलाना है।”

गौरतलब है कि संतोष साह जनकपुरधाम में ‘मिथिला थाली रेस्टोरेंट’ का संचालन कर रहे हैं, जहाँ शुद्ध देसी और पारंपरिक व्यंजन ग्राहकों को परोसे जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने काठमांडू के नक्साल में ‘जनकपुर फिश हाउस’ भी खोला है, जहाँ मिथिला के पोखरों से लाई गई ताज़ी मछली को पारंपरिक ढंग से तैयार किया जाता है।

इस आयोजन ने मिथिला व्यंजन को विश्व मंच पर नई ऊँचाई देने का कार्य किया है और यह साबित कर दिया है कि भारतीय उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक थाली अब वैश्विक स्वाद का हिस्सा बन रही है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी