मिथिला और कमला एक दूसरे के बिना अधूरी’

सूखी नदियों को फिर से जीवित करने हेतु मंत्री, सांसद, विधायक दृढ़ संकल्पित हों : डब्यूएनडी

मिथिला और कमला एक दूसरे के बिना अधूरी है

कमला नदी के लिये नेताओं को कमर कसनी होगी : डॉ. जावैद अब्दुल्लाह

 नदी सत्याग्रह के पूरे हुये एक वर्ष

पाँचवें चरण में प्रस्तुत किया गया जल संकट घोषणापत्र

दीपक कुमार तिवारी
दरभंगा। वैश्विक लोकतंत्र के लिये कार्यरत संस्था वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी, दरभंगा) के तत्वावधान में नदी सत्याग्रह का पाँचवाँ चरण बागमती नदी (अधमारा समूह) के किनारे बरहेता घाट लहेरियासराय में आयोजित किया गया। इस चरण का विषय ‘जल संकट घोषणापत्र’ के अन्तर्गत डब्ल्यूएनडी अध्यक्ष डॉ. जावैद अब्दुल्लाह ने डब्ल्यूएनडी की तरफ़ से जल संकट घोषणापत्र प्रस्तुत किया। डॉ।

अब्दुल्लाह ने कहा कि देशभर की सूखी नदियों को फिर से जीवित करने हेतु मंत्री, सांसद, विधायक दृढ़ संकल्पित हों। आगे उन्होंने कहा कि नागरिक अब नेताओं के सामने नतमस्तक होना बन्द करें और प्रकृति की रक्षा कैसे होगी, इस पर अपना ध्यान लगायें। आगे मिथिला की नदियों पर उन्होंने कहा कि मिथिला और कमला एक दूसरे के बिना अधूरी है।

इसलिये कमला नदी के लिये यहाँ के नेताओं को कमर कसनी होगी। मैं आपको बताऊँ, नदियों का जो हाल है, उसकी रिपोर्ट देखकर मैं अंदर तक स्तब्ध हूँ; परन्तु मुझे अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी निभाने दीजिये। आप भी जीवन के जिस क्षेत्र में हैं, वहीं से अपना दायित्व निभाएं और प्रकृति के राजा नहीं बल्कि एक सदस्य बनकर जीवन बसर करें।

कार्यक्रम की संचालन करते हुये डॉ. अमर जी कुमार मण्डल ने कहा कि वर्ल्ड नेचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) प्रकृति-धरती संरक्षण के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जल संकट के कारण गिनाते हुये कहा कि उच्च तापमान, लगातार चरम मौसम की घटनाओं और वर्षा के बदलते पैटर्न के कारण जल के प्राकृतिक प्रवाह में व्यवधान होता है, जिससे जल की उपलब्धता कम हो जाती है और वह क्षेत्र सूखे से प्रभावित हो जाता है।

डॉ. अमर जी ने आश्वस्त किया कि वे डब्ल्यूएनडी के लिये हर समय तत्पर हैं जो वैश्विक लोकतंत्र जैसे महानतम लक्ष्य के साथ नदी, तालाब, वन, वायु आदि सबकी रक्षा और जागरूकता के लिये संकल्पबद्ध है। ज्ञात हो कि नदी सत्याग्रह के पहले चरण में एक दिवसीय उपवास, द्वीतीय चरण में 40 किमी की सूखी नदियों की नदी पदयात्रा, तीसरे चरण में ‘नदी किनारे नदी पर संवाद’, चौथे चरण में ‘नदी विमर्श’ आयोजित किया गया था।

अब इसके पाँचवें आयोजन में ‘जल संकट घोषणापत्र’ पर बल दिया गया है जिनमें विशेषकर कमला, जीवछ और बागमती के अलावा देशभर की सूखी नदियों के लिये मंत्री, सांसद और विधायक आदि जन प्रतिनिधियों को जल संकट के गम्भीर विषय पर दृढ़ संकल्पित होने की अपील की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अमित मंडल ने की।

इस अवसर पर दिलीप मण्डल, विजय श्रीवास्तव, इंजीनियर प्रवीर कुमार, राम कुमार, बलराम मण्डल, सतीश सिंह,सुनील जायसवाल, डा मृत्युंजय कुमार आदर्श, राजेंद्र कुमार,जीतेन्द्र जी, उपेंद्र प्रसाद, छात्र-छात्रायें एवं अन्य ग्रामीणजन ने भी नदी व जल संकट पर अपने विचार प्रस्तुत किया।

नदी सत्याग्रह के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर वनस्पति वैज्ञानिक प्रो. विद्यानाथ झा, भारत-नेपाल कमला मैत्री मंच के संयोजक अजीत कुमार मिश्र, तालाब बचाओ अभियान के नारायण जी चौधरी, डब्ल्यूएनडी की सलाहकार सदस्या आतिका महजबीं एवं बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्या इन्दिरा कुमारी आदि ने शुभकामनायें दीं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी