बदमाशों को अब नहीं रहा खौफ,सबके सामने तानी बंदूक

रूप नगर- दिल्ली के रूप नगर इलाके से एक और लूट और हत्या की कोशिश का मामला सामने आया। जहां 2 बाइक पर सवार 4 युवक आते है और एक आदमी पर बंदूक तान देते है और रूप नगर इलाके में हुई वारदात के वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि चार बदमाश मिलकर हनी कुमार कालरा को जमीन पर पटकर पीट रहे हैं और उनका बैग छीनने की कोशश करते है, इतना ही नहीं जब व्यक्ति भागने की कोशिश करता है तो उसके एक पैर पर गोली चला देते है। जिसके बाद आरोपी उस व्यक्ति से 5 लाख रूपये लूट लेते है। थोड़ी देर बार सड़क से एक कार वाला आता है और उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश करता है लेकिन जो आरोपी होते है वह उसे भी नहीं बकशते और उस कार चालक पर भी बंदूक तान देते है जिसके बाद डर के मारे वह कार चालक चला जाता है।

घटना सोमवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खौफनाक वारदात से जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वह ये है कि क्या इन बदमाशों का कोई माई-बाप नहीं है जिससे ये डरे। क्या इन आरोपियों के अंदर डर नाम की चीज़ खत्म हो गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है,लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार दुकानदार के बैग में 2 लाख रुपये थे।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की