बिहार में जमीन सर्वे रोकने की अटकलों के बीच आया मंत्री का बयान

 पटना। क्या बिहार में जमीन सर्वे रोक दी जाएगी? इस तरह की अटकलें सियासी गलियारें में लगाई जा रही है। इन सबके बीच, बिहार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे के मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे में कोई समस्या नहीं है और यह सही ढंग से चल रहा है। उनका मानना है कि सर्वे से जमीन विवाद सुलझेंगे और भविष्य में भी विवाद की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे का विरोध करने वालों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि यह विरोध पटना में बैठे कुछ नेताओं और जमीन माफियाओं द्वारा फैलाया जा रहा है, जिन्हें सर्वे से नुकसान होने का डर है।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने ने कहा, ‘गांव में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के विवाद की बात नहीं कर रहा है। पटना में नेता लोगों को बैठे-बैठे कोई काम नहीं है तो इसी तरह की बात बोलता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘सर्वे हो जाने से पूरे बिहार के जमीन का भविष्य तय हो जाएगा। कहीं भी कोई विवाद नहीं है, सब बहुत अच्छा चल रहा है।’
पत्रकारों द्वारा सर्वे रोकने की अटकलों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘काहे भाई, इतनी छटपटाहट क्यों है? अच्छा काम हो रहा है, सर्वे हो रहा है, जमीन का विवाद समाप्त हो जाएगा।’
दिलीप जायसवान ने साफ तौर पर कहा कि जमीन माफियाओं को डर है कि सर्वे से सरकारी जमीन पर उनका अवैध कब्जा छिन जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जमीन माफिया लोगों को लगता है कि सर्वे होने पर सरकारी जमीन जो अतिक्रमण है, या माफिया लोग जो अवैध कब्जा किए हुए हैं, वही लोग पटना में लॉबी बना कर पटना में इस तरह की बात करता है।’
दिलीप जायसवाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में जमीन सर्वे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे जमीन विवाद और बढ़ेंगे, जबकि सरकार का दावा है कि इससे सभी विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव में कहीं कोई विवाद नहीं है। पटना में नेताओं को क्यों बेचैनी है? जमीन माफिया लॉबी बनाकर इस तरह की बात करते हैं।
बिहार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सर्वे को लेकर कहा कि गांव का कोई भी आदमी किसी तरह के विवाद की बात नहीं बोल रहा है। यहां नेता लोग को बैठे-बैठे कोई काम नहीं है तो इसी तरह की बात बोलता है। सर्वे हो जाने से पूरे बिहार के जमीन का भविष्य तय हो जाएगा। कहीं भी कोई विवाद नहीं है सब बहुत अच्छा चल रहा है।मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से ही पूछ लिया कि आपका कोई विवाद है, आप ही बताइए? इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि इसको (जमीन सर्वे) रोकने के लिए भी चर्चाएं हो रही हैं। इसके बाद सवालिया लहजे में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा का क्यों भाई, इतनी छटपटाहट क्यों है? अच्छा काम हो रहा है, सर्वे हो रहा है, जमीन का विवाद समाप्त हो जाएगा। इसके बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि जमीन माफिया लोगों को लगता है कि सर्वे होने पर सरकारी जमीन जो अतिक्रमण है, या माफिया लोग जो अवैध कब्जा किए हुए हैं, वही लोग पटना में लॉबी बना कर पटना में इस तरह की बात करता है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन