विधानसभा का उपचुनाव : लिस्ट में मंत्री का नाम भी शामिल

 गृह विभाग ने जारी किया लेटर

 पटना। बिहार में अगले महीने विधानसभा का उपचुनाव होना है। इस दौरान तमाम पार्टी के नेताओं को प्रचार-प्रसार के लिए जनता के बीच जाना है। इसके साथ ही अपनी पार्टी के कैंडिडेट के लिए वोट अपील भी करनी है। ऐसे में इस दौरान कई जगहों पर भीड़ भी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही ख़ुफ़िया विभाग को कुछ सुचना भी हासिल हो रही थी। लिहाजा बिहार सरकार ने सूबे के कुछ प्रमुख नेताओं की सुरक्षा में इजाफा किया है। इस लिस्ट में बिहार सरकार के मंत्री और पार्षद का नाम भी शामिल है।
गृह विभाग ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सहित मंत्री सांसद, विधान पार्षद को वाई प्लस और वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग ने बिहार के डीजीपी को सुरक्षा बढ़ाने को लेकर निर्देश दिया है। यह निर्णय राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है। बिहार सरकार के विशिष्ट व्यक्तियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
गृह विभाग के तरफ से जो लेटर जारी किया गया है उसमें जिन नाम का चयन किया गया है उसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अररिया लोक सभा क्षेत्र से सांसद प्रदीप कुमार सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा, दी गई है।
सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके पहले ही नीतीश सरकार नेकई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी। जिसमें मंत्री लेसी सिंह, भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नाम शामिल था।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!