जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी

 पटना। अगले वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के सभी घटक दल तैयारी में जुट गई है। जदयू सभी जिलों में कार्यकर्त्ता सम्मलेन कर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में जदयू के वरीय अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के गुर सिखा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जहानाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में मंत्री अशोक चौधरी, जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा और नवनिर्वाचित विधायक मनोरमा देवी पहुंची तो दूसरी तरफ बांका में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री जयंत राज और सांसद गिरधारी यादव पहुंचे।
दोनों ही जगहों पर कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए नेताओं 225 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा और कार्यकर्ताओं को गोलबंद हो कर बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए कई टिप्स दिए। जहानाबाद में कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने एक तरफ जहां नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो दूसरी तरफ राजद और लालू-राबड़ी पर जम कर बरसे। अशोक चौधरी ने कहा कि एक समय था जब बिहार बीमारू राज्य की श्रेणी में गिना जाता था लेकिन आज नीतीश कुमार ने बिहार को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के दो सौ यूनिट फ्री बिजली देने के घोषणा पर कहा कि उनके माता पिता के राज्य में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे क्योंकि राज्य में लालटेन का युग था लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्र में भी 20 घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अभी चुनाव का समय आ रहा है, तेजस्वी चांद तारे तोड़ कर लाने का भी वादा कर सकते हैं लेकिन एक बार सत्ता में आ जायेंगे तो फिर जंगलराज की वापसी कर देंगे।
मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू सांसद ललन सिंह द्वारा अल्पसंख्यक समाज जदयू को वोट नहीं देता है के सवाल पर किनारा करते हुए कहा कि उपचुनाव में अल्पसंख्यक समाज का वोट उन्हें मिलता रहता है लेकिन अल्पसंख्यक समाज का प्यार अपेक्षा से कम मिलता है।

  • Related Posts

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राज्यसभा में भी एनडीए का पलड़ा भारी  …

    Continue reading
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर को लेकर सियासी पारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सपा में टूट की अटकलों पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले, ‘अखिलेश यादव की अपनी पार्टी पर पकड़…’

    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’