श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर, कई स्थानों पर हल्की बर्फबारी

श्रीनगर | करीब एक महीने के बाद गुरुवार को श्रीनगर और कश्मीर में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंचा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

“कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की हिमपात की सूचना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम में 0.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

गुलमर्ग और तंगमर्ग में गुरुवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई।

रात का न्यूनतम तापमान लद्दाख के द्रास शहर में शून्य से 9.6, लेह में शून्य से 7.8 और कारगिल में शून्य से 6.1 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.3, कटरा में 8.8, बटोटे में 5.4, बनिहाल में 3.0 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री रहा।

मौसम कार्यालय ने 27 दिसंबर को घाटी और लद्दाख में मध्यम से भारी बारिश – हिमपात की भविष्यवाणी की है।

Related Posts

शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
  • TN15TN15
  • July 29, 2026

लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब…

Continue reading
हिमाचल में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी उफान पर, जोबरंग पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!