Mini Serial Killer: दुनिया का सबसे छोटा सीरियल किलर

Mini Serial Killer :ये कहानी बिहार के बेगूसराय की है। जहां पर चॉकलेट खाने की उम्र में एक बच्चे पर खून इस कदर सवार हुआ कि उसने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन जिंदगियों को खत्म कर दिया। महज आठ साल की उम्र में इस बच्चे ने तीन बार कत्ल किया और दुनिया सबसे छोटा (Mini Serial Killer)। हर बार अपने मासूम चेहरे की आड़ लेकर बच निकलता था। इस बच्चे का असली नाम हम नहीं बता सकते हैं लेकिन बदला हुआ नाम मुकेश रख देते हैं। तो चलिए सबसे पहले मुकेश (Mini Serial Killer) के बारे में बता देते हैं।

मुकेश का जन्म 1998 में बेगूसराय के एक गांव में हुआ था। उसके पिता मजदूरी का काम करते थे। शुरुआत में मुकेश काफी शांत रहता था, लेकिन उसके मन में क्या चल रहा है इसकी भनक किसी को भी ना थी। साल 2007 में मुकेश आठ साल का था, जब उसने अपनी जिंदगी की पहली हत्या की थी।

ये भी देखें : Sri Lanka में क्यों आया Economic Crisis | जानें government ने Defaulter के बारे में क्या कहा

मुकेश (Mini Serial Killer) का पहला शिकार उसका चचेरा भाई बना। इसके कुछ ही दिन बाद उसने दूसरा कत्ल अपनी सगी बहन का किया, जिसकी उम्र महज छह महीने थी। इन दोनों की हत्या उसने खपरैल से पीट-पीट कर की थी। अब जरा सोचिए कि 8 साल का बच्चा जिसे खेल-कूद और शरारतें करनी चाहिए वो उस उम्र में कत्ल करने के बारे में सोच रहा था, प्लानिंग कर रहा था। और अपनी खूनी साजिश को अंजाम दे रहा था।

लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात ये थी कि इन हत्य़ाओं के पीछे कौन है उनके बारे में मुकेश के माता-पिता को पता था या फिर ये कहें कि उन्हें शक था। फिर भी माता-पिता ने मुकेश को बच्चा समझकर नज़रअंदाज किया। जिसका खामियाजा एक और बच्ची को भुगतना पड़ा। मुकेश ने जब दूसरा कत्ल किया था, उसके ठीक दो-तीन महीने बाद ही मुकेश ने एक और बच्ची को अपने खूनी जाल में फंसाया और उसकी भी बेरहमी से हत्या कर दी।

Mini Serial Killer: आखिर कैसे पकड़ा गया

दुनिया की सबसे छोटा सीरियस किलर, मात्र 8 साल का
दुनिया की सबसे छोटा सीरियस किलर, मात्र 8 साल का

कहते हैं हर कातिल एक न एक सुराग अपने पीछे छोड़कर जाता हैं और इस बार मुकेश ने एक भी गलती कर दी। जैसे ही मुकेश ने बच्ची का कत्ल किया, तो उसने बड़ी ही चालाकी से बच्चे के शव को खेत में फेंक दिया। दूसरी तरफ बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में उसके गायब होने की खबर दे दी। अब पुलिस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए जांच शुरू की, तब पीड़ित परिवार ने पुलिस को कहा था कि मुकेश से पूछताछ की जाए क्योंकि बच्ची के साथ आखिरी समय में मुकेश उसके साथ था। लेकिन बच्चा समझकर पुलिस ने भी उसे नजरअंदाज किया। पुलिस को लगा कि ये एक मासूम बच्चा है।

पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से बार-बार गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकेश से पूछताछ शुरू की। पुलिस जैसे ही मुकेश से बच्ची के बारे में पूछते तो मुकेश जोर-जोर से हंसने लगता। बहुत देर तक मुकेश हंस रहा था। मुकेश की हंसी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि पुलिस को समझ में आ गया था कि ये हंसी किसी अपराधी या किसी वारदात को अंजाम देने के बाद हंसने वाली है।

इस कहानी का वीडियो देखनें के लिए यहां क्लिक करें 

पुलिस ने लगातार मुकेश से तीनों बच्चों के बारे में पूछा जिसके बाद मुकेश ने हंसते हुए अपना मुंह खोला, और बोला कि हां, मैं जानता हूं कि बच्ची कहां पर है। मैंने ही उसे वहां तक पहुंच गया है। जिसके बाद पुलिस को लेकर मुकेश खेत में गया जहां पर बच्ची का शव पड़ा था। इस दृश्य को देखकर पुलिस की भी आंखें फटी रह गईं। पुलिस ने तुरन्त मुकेश को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार होने के बाद जब पुलिस ने मुकेश से हत्या का कारण पूछा तो मुकेश ने कहा कि उसे खुशी मिलती थी। जब वो किसी की हत्या करता था, क्योंकि हत्या करने से पहले बच्चों की रोने के आवाज और उनका दर्द देखकर उसे मज़ा आता था। बस इतना सुनते ही पुलिस ने मुकेश को मानसिक रोगी मान लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?