जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के साथ जान-माल को भी खतरा : डॉ. सुनीलम

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसान संघर्ष समिति के पट्टन ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं इलेक्ट्रिशियन आशीष बर्डे (25 वर्ष) कल शाम लगभग 6 बजे मुलताई से अपने गांव सिरडी लौट रहे थे। आष्टा के हनुमान मंदिर के पास अचानक सड़क पर 15–16 जंगली सुअरों का झुंड आ जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।
डॉ. सुनीलम ने बताया कि संयोगवश आशीष बर्डे के पीछे पुलिस वाहन आ रहा था, जिसके कारण समय पर मदद मिल सकी। अन्यथा जंगली सुअरों द्वारा हमला भी किया जा सकता था। हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर में चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों द्वारा फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने तथा जंगली सुअरों के हमले की शिकायत करते आ रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने अथवा समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया है।
डॉ. सुनीलम ने वन विभाग से मांग की है कि जंगली जानवरों से किसानों की फसलों तथा आम नागरिकों के जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और जंगली सुअरों सहित अन्य समस्या पैदा कर रहे वन्यजीवों को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्रों में स्थानांतरित करने का अभियान चलाया जाए।

  • Related Posts

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading
    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    राकेश जाखेटिया   नेशनल कन्फेडरेशन की दो दिवसीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग