किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा पुलिस उपायुक्त श्री प्रवीन रंजन को ज्ञापन सौंपकर किसान सभा के नेता प्रशांत भाटी, अनय सहित अन्य बंद साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की।
किसान सभा की मांग पर पुलिस उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत रिहाई के आदेश जारी किए। रिहाई की सूचना मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ता कारागार परिसर पहुंचे और रिहा किये गये साथियों का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “किसान सभा जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
ज्ञापन सौंपते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने पुलिस उपायुक्त प्रवीण रंजन से स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। किसान सभा के नेताओं को गिरफ्तार कर कारागार भेजा जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। यदि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई दोहराई गई तो किसान सभा व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। आज के ज्ञापन एवं स्वागत कार्यक्रम में किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, महासचिव जगदीश नंबरदार, उपाध्यक्ष अजयपाल भाटी, सुशील सुनपुरा, सचिव संदीप भाटी, पप्पू भाटी, अशोक भाटी, अमित नागर (इमलिया), भगत सिंह चैंची, राहुल नागर, यतेंद्र निरंकार, प्रधान रोहित नागर, जितेंद्र भाटी, सचिन भाटी, पप्पू ठेकेदार, धर्मेंद्र भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    सीटू ने आयोजित किया होली मिलन समारोह 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    नोएडा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) गौतमबुद्धनगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!