पालम विधानसभा में बाल्मिकी जयंती पर सफाई के संबंध में दिया ज्ञापन

नई दिल्ली। आने वाली 17 अक्टूबर को बाल्मिकी जयंती के मद्देनजर साफ सफाई कायम रखने के लिए पालम विधानसभा स्थित मधु विहार के सी ब्लॉक बाल्मिकी मंदिर एवम सरकारी स्कूल के इर्द गिर्द नालियों एवम सिवारों की साफ सफाई करवाने तथा सड़कों पर चूना छिड़काव करवाने के लिए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमेन एवम मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड एवम दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन दे निवेदन किया। ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर को होने वाली बाल्मिकी जयंती पर हजारों श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आएंगे जहां साफ सफाई बहुत आवश्यक है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव एवम राष्ट्रीय युवा चेतना मंच भारत के राष्ट्रीय महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि समय समय पर नालियों एवम सीवरों की सफाई न होने से ऐसे हालात बन जाते है जो आप फोटो में देख सकते है की यहां के आस पास से गुजरना भी दुभर हो जाता है और वाल्मीकि जयंती के चलते 17 अक्टूबर को श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे इसलिए दोनो विभागो को इस पर तत्काल करवाई करनी चाहिए।

सोलंकी ने कहा कि सफाई कर्मी द्वारा लगातार सफाई नहीं करने की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है उन्होंने जल बोर्ड के अधिशाषी अभियंता तथा नजफगढ़ जोन के उपायुक्त से मांग की है कि 15 तारीख तक निश्चित रूप से सफाई कर दें ताकि जयंती के अवसर पर आने वाली भीड़ को साफ सफाई का लाभ मिल सके और मंदिर के आस पास स्वस्थ एवम पवित्र वातावरण बना रहे। क्योंकि अभी नालिया जाम होने से गंदा पानी मंदिर के आस पास एवम सड़क पर एकत्रित हो रखा है इसलिए सफाई आवश्यक है।

सोलंकी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनो विभागो के अधिकारियों ने संबधित कर्मचारियों को तुरंत आदेश पारित किए की मंदिर के आसपास रोजाना साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

  • Related Posts

    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

      नोएडा के सेक्टर-4, बी-40 स्थित कैपिटल पावर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

    • By TN15
    • March 13, 2026
    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’