नीतीश कुमार को लेकर होने वाली बैठक टली, I.N.D.I.A के संयोजक पद पर होना था फैसला

Bihar News : बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक टल गई है। यह बैठक बुधवार को होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में इंडिया के संयोजक पद पर फैसला होने था और नीतीश कुमार को इसकी जिम्मेदारी मिलने वाली थी।  लेकिन अब ये बैठक किसी और तारीख को होगी। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी बैठक का समय तय नहीं हुआ है, वहीं इसको लेकर अब बीजेपी ने इंडिया गठबंधन और नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

इंडिया गठबंधन की बैठक टलने पर तंज कसते हुए बीजेपी ने कहा कि बैठक टली नहीं टाली गई है। बीजेपी नेता संजय मयूख ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता नीतीश कुमार को सपना दिखा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार को कोई भी नहीं चाहता। नीतीश का बिहार में जनाधार खत्म हो चुका है।

नीतीश कुमार कितने मजबूत?

बिहार के सीएम नीतीश कुमार हिंदी बेल्ट का मजबूत फेस माने जाते हैं। उनकी पहचान ओबीसी चेहरों के तौर पर सर्वमान्य है। गठबंधन के गणित में धुरंधर माने जाते हैं। पहले बीजेपी और बाद में आरजेडी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का सूत्रधार भी माना जाता है। उन्होंने विपक्षी दलों को एक साथ मंच पर लाकर अपना लोहा मनवाया। इसके साथ ही अपने राजनीतिक सफर में नीतीश कुमार का दाम बेदाग है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में नीतीश कुमार ने कांग्रेस को निशाने पर ले लिया था। इसके बाद ही नीतीश कुमार को इंडिया का संयोजक बनाने की अटकलें तेज हो गईं। कांग्रेस नहीं चाहती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार कोई ऐसा फैसला ले लें, जिससे नुकसान हो. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नीतीश कुमार को मनाने में भी जुट गई है। हालांकि, दिलचस्प ये भी है कि नीतीश कुमार कई मौकों पर किसी भी पद की इच्छा से इनकार कर चुके हैं।

  • Related Posts

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव ठाकरे को…

    Continue reading
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना का साथ छोड़कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत