नोएडा, मैसर्स । वाइब़ाकॉस्टिक नोएडा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बी- 190, फेस -2, नोएडा में कार्यरत कर्मचारियों की यूनियन वाइब़ाकास्टिक इम्पलाईज यूनियन संबद्ध सीटू के कार्यकर्ताओं की बैठक सीटू कार्यालय पर यूनियन के अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के 21 सितंबर 2025 को होने वाले जिला सम्मेलन और 10 व 11 अक्टूबर 2025 को सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श कर सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामस्वारथ, यूनियन के पदाधिकारी सुनील पंडित, हुकम सिंह आदि ने संबोधित किया।








