
पूसा। प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर देवपार, धोबगामा, बथुआ पंचायत में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाकर खेतिहर महिला श्रमिकों, युवाओं, मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक में बिहार के लोकप्रिय एवं चर्चित कम्युनिस्ट नेता काॅमरेड रामदेव वर्मा के तीसरे स्मृति दिवस पर 22 मई को विभूतिपुर के पतैलिया में आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि दिवंगत काॅमरेड रामदेव वर्मा कमजोर वर्गों के हितों की हिमायत करने के लिए जाने जाते हैं। वे आजीवन जनता के संघर्ष के साथी रहे। काॅ. वर्मा गरीब-मजदूर-महिलाओं, शोषितों की मजबूत आवाज थे। उन्होंने कहा कि 22 मई को काॅ. रामदेव वर्मा के तीसरे स्मृति दिवस पर आयोजित सेमिनार में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव काॅमरेड दीपंकर भट्टाचार्य, केंद्रीय कमिटी सदस्य, राज्य सचिव,पोलित ब्यूरो सदस्य समेत सांसद, कई विधायक शामिल होंगे। मौके पर रेश्मा देवी, सीता देवी, सुशीला देवी, सुगिया देवी, मुन्नी देवी, सुदामा देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, बासमती देवी, अनिता देवी, रानी देवी, सुखिया देवी, शिवकुमारी देवी, सेवक पासवान, कविता देवी, शीला देवी, भोला मल्लिक, मंती देवी, विभा देवी, फूलो देवी, शोभा देवी, इन्नर देवी, जानकी देवी, सुशीला देवी, रीमा देवी, रेखा देवी, महिमा देवी आदि शामिल थीं।