किसानों के हो रहे शोषण और गलत एफआईआर के विरुद्ध में मीटिंग

ऋषि तिवारी
नोएडा। सोमवार 13 मई 2024 को भारतीय किसान यूनियन मंच का एक प्रतिनिधिमण्डल नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डा. लोकेश एम से मिलने पहुंचा। लगातार किसानों के हो रहे शोषण और उनके विरुद्ध गलत एफआईआर दर्ज करने के विरुद्ध में मीटिंग रखी गई।

पिछले लगभग 10 महीने से इन्होंने किसानों का एक भी काम नहीं किया तथा लगातार किसानों को आश्वासन देते रहे। किसान बोर्ड रूम में बैठे थे और वह पिछले दरवाजे से नोएडा अथॉरिटी से बाहर चले गए इससे किसानों में आक्रोश पैदा हुआ और किसान सीईओ डॉक्टर लोकेश एम महोदय के ऑफिस के सामने जाकर बैठ गए और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के खिलाफ नारेबाजी की। नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी महेंद्र प्रसाद जी कहने पर पुनः बोर्ड रूम में बैठ गए और नोएडा प्राधिकरण के चैयरमैन मनोज सिंह से मीटिंग कराने की मांग रखी। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि वर्तमान सीईओ की कार्यशैली से किसान पूर्ण रूप से असंतुष्ट हैं तथा वह केवल किसानों को टरकाने की बात करते हैं और कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है।

नए सीईओ के चार्ज लेने के समय आश्वासन दिया गया था कि किसानों के कामों में गति आएगी परंतु इसके विपरीत किसानों के कामों को बिल्कुल बंद कर दिया क्या है। अधिग्रहण व नक्शा नीति के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में खूब शोषण हो रहा है और आए दिन अखबारों में भ्रामक खबरें निकली जा रही हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोष व्याप्त है। जल्द ही चेयरमैन साहब से मीटिंग करके किसनों की स्थिति से अवगत कराया जाएगा और अगर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा तो नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम की होगी।

अपने कामों को करने के लिए अब किसान आर पार की लड़ाई के मूड में है अगर नोएडा प्राधिकरण चलेगा तो किसानों के काम करने के साथ चलेगा केवल बिल्डरों और पूंजीपत्तियों के लिए नहीं। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रधान सूरज प्रधान गौतम लोहिया प्रमोद त्यागी अशोक चौहान आशीष चौहान विक्रम यादव प्रिंस भाटी रिंकू यादव भंवर सिंह रोहतास चौहान तेज सिंह चौहान राकेश चौहान मुनेश प्रधान रोहित शर्मा नरेश चौहान विमल त्यागी राजवीर चौहान कवित गुर्जर विजयपाल चौहान सुरेंद्र फौजी लोकेश चौहान आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज