राह में मुलाकात, अखिलेश की ‘दुआ सलाम’ तो प्रियंका की ‘राम राम’

द न्यूज़ 15
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत बुलंदशहर में प्रचार के दौरान अपने अपने रथों पर सवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत का आमना सामना हुआ तो उन्होंने विनम्रता के साथ एक दूसरे का अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने राह में हुई इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए ‘दुआ सलाम’ कहा तो प्रियंका ने भी जवाब में राम-राम कहा।
दरअसल बुलंदशहर के शिकारपुर कस्बे के निकट शाम करीब सात बजे अखिलेश-जयंत चौधरी का विजय और तथा प्रियंका गांधी का काफिला आमने-सामने टकरा गया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अखिलेश के विजय रथ की ओर हाथ बढ़ा कर उनका अभिनंदन किया जिस पर अखिलेश व जयंत चौधरी ने भी विजय रथ वाहन की छत से हाथ जोड़कर गर्मजोशी से प्रियंका गांधी का अभिनंदन किया। इस दौरान गठबंधन और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एक दूसरे का अभिनंदन कर रहे थे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!