Site icon Thenews15.in

मेयर ने सड़क का किया शिलान्यास

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 4 में नेपाली कांग्रेस कार्यालय से जलाद नदी तक बनने वाली सड़क का निर्माण का शिलान्यास एक समारोह के बीच भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया। पूर्व से 15फीट सड़क को 20फीट चौड़ाई के साथ कुछ जगह सड़क पर मिट्टीकरण ह्यूम पाइप डालकर भूमिगत नाला निर्माण, प्रत्येक घर से पानी निकासी के लिए चैम्बर का निर्माण भी किया जाएगा।250मीटर पक्कीकरण सड़क निर्माण में 25करोड़ 68लाख का खर्च होने का अनुमान है।उक्त सड़क का निर्माण पूर्व संघीय मंत्री अनिता देवी साह के संसदीय कोष से निर्माण होने की बात जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने दी है। शिलान्यास केसमय स्थानीय बार्डाध्यक्ष के अलावे बार्डाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, कार्यपालिका सदस्य फूल कुमारी महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version