यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आ रहे तमाम एजेंसियों के सर्वे को लेकर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे झूठा और ध्यान भटकाने वाला बताया और साथ ही बसपा को निशाना बनाने पर ऐतराज जताया। बसपा प्रमुख मायावती ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सावधान किया और कहा कि 2007 से पहले भी ऐसा ही माहौल बनाते थे, लेकिन बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

बसपा को नजरअंदाज करने से नाराज

 

मायावती ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन ज़मीनी तैयारियों आदि के बीच यहां जातिवादी मीडिया/सोशल मीडिया द्वारा भी, अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे/सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

2007 की जीत का जिक्र

 

मायवती ने मीडिया पर निशाना साधते हुए लिखा कि मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बसपा के खिलाफ हमेशा प्रायोजित सर्वे के माध्यम से झूठा प्रचार किया जाता है। 2007 में भी इनका ऐसा ही बर्ताव था, लेकिन बसपा ने सारे कयासों को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी.यूपी में ‘कानून द्वारा कानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के नये संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरूआत हुई थी।

 

समर्थकों-कार्यकर्ताओं को किया सावधान

 

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने समर्थकों को आगाह करते हुए लिखा, “इसीलिय यूपी में पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्वसमाज से तथा ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों से यही अपील है कि वे विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों सहित सभी प्रकार के मिथ्या व दुष्प्रचार आदि से ज़रूर सावधान रहें और  पांचवीं बार बी.एस.पी. की सरकार बनाने में पूरे जी-जान से लगातार लगे रहें, जिसमें ही सबका हित निहित व सुरक्षित भी है।

  • Related Posts

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!