मतलुपुर में भीषण अग्निकांड, एक दर्जन से अधिक घर सहित लाखों के सामान जले

-एक मवेशी जिंदा जली
-आग बुझाने में कई झुलस गए
-मेडिकल टीम द्वारा किया गया इलाज

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।संवाददाता।

प्रखंड के मतलूपुर गांव के वार्ड 9 में बुधवार को भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। इस घटनाक्रम में तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए हैं। अग्निकांड की इस घटना में एक जिंदा मवेशी भी जल गई,जबकि इस दौरान कई लोग आग के चपेट में आने से झुलस गए।तकरीबन 25 लाख से ज्यादा की परिसम्पत्तियां जलकर नष्ट हो गयी। घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। दूरी होने के कारणों से तत्काल दमकल गाड़ी मौके पर नहीं आ सकी थी। ग्रामीण अपनी व्यवस्था के साथ आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे थे । सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बन्दरा के सीओ ने बताया कि घटनास्थल पर क्षति आकलन किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 14 घर जले हैं।कम्युनिटी किचेन शुरू कराया गया है।

 

इधर लोगों का बताना है कि आग लगते के बाद यहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, लाखों रुपए की परिसंपत्तियों जलकर बर्बाद हो गई। अनाज,कपड़ा,बर्तन,नकदी, जेबरात आदि नजर के सामने देखते-देखते जल गए। जिंदा मवेशी भी जल गई। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि घटनाक्रम में आग के चपेट में आने से कई लोग झुलस गए।जिनका मेडिकल टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है।सभी लोग सुरक्षित हैं।

इनके घर जले:

जानकारी के अनुसार समीना खातून,मो. अलाउद्दीन ,महेंद्र महतो, कपिल देव महतो, गुड्डू कुमार, मु. जया देवी,रंजीत महतो, संजीत कुमार, बालेश्वर महतो, मुकेश महतो, राकेश कुमार,सुरेंद्र महतो, श्रवण महतो, विकास कुमार सहित 14 लोगों के घर एवं परिसंपत्तियां जलकर राख हो गयी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार