दिल्ली के मंदिर में शादी,नालंदा आते युवती को मिला बड़ा धोखा!

 इंस्टाग्राम पर शुरू हुई लव स्टोरी

 नालन्दा। बिहार के नालंदा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर धोखे में। हरनौत की रहने वाली एक युवती की मुलाकात शेखपुरा के एक युवक से इंस्टाग्राम पर हुई। पांच महीने तक चली ऑनलाइन बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही युवक ने युवती को बरबीघा बाजार में छोड़ा और बहाना बनाकर फरार हो गया। पीड़ित युवती हरनौत थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
मामला मंगलवार का है, जब पीड़ित युवती हरनौत थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। युवती ने बताया कि उसकी पिछले पांच महीनों से इंस्टाग्राम के जरिए युवक से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। युवती ने बताया कि युवक ने उसे अपने घर शेखपुरा ले जाने का वादा किया था, लेकिन बरबीघा बाजार में छोड़कर फरार हो गया।
युवती ने बताया कि रविवार को दोनों ने दिल्ली के किसी मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ट्रेन से बिहारशरीफ लौटे थे। लेकिन मंगलवार को युवक उसे बहाने से बरबीघा ले गया और वहीं छोड़कर भाग गया। युवती ने बताया, ‘इंस्टाग्राम पर पिछले पांच महीनों से जुड़े थे, इसी दौरान में प्यार हो गया था।’
युवती ने हरनौत थाना प्रभारी अबू तालिब अंसारी को बताया कि इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद दोनों ने भागकर शादी की थी। उसने यह भी बताया कि वह मूल रूप से हरनौत के मिरदाहाचक की रहने वाली है और उसके पिता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में ही उनका अपना घर भी है। युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर धीरज नाम के युवक से हुई थी। धीरज भी दिल्ली में ही रहकर काम करता था। हालांकि धीरज ने युवती को बताया था कि वह मूल रूप से बरबीघा के आस-पास के किसी गांव का रहने वाला है।
हरनौत थानाध्यक्ष अबू तालीब अंसारी ने बताया कि युवती के परिजनों से बात की गई है। उन्होंने बताया, ‘युवती के परिजनों से बात की गई है, गांव में जो परिवार हैं, उनसे भी संपर्क किया गया है। युवक का पता लगाया जा रहा है, दिल्ली से भागकर दोनों यहां आए हैं। फिर युवक यहां युवती को छोड़ फरार हो गया है। मामला जो भी हो जांच की जा रही है। जल्द युवती के परिवार वाले आएंगे।’

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक