राम नरेश
पटना। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं को जन सुराज अभियान से दूर रहने की सलाह दी थी। आदेश के बाद भी नेताओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है।
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथ धीरे-धीरे और मजबूत होते जा रहे हैं। लगातार आम लोग तो जुड़ ही रहे थे अब बड़े-बड़े नेताओं की भी लाइन लग गई है। अभी कुछ दिन पहले ही 30 नेता जन सुराज से जुड़े थे। अब फिर 35 नेताओं की लिस्ट सामने आई है। सोमवार को जन सुराज की ओर से यह लिस्ट जारी की गई है।
जन सुराज से जुड़े ये 35 नेताओं में मोनाजिर हसन (मुंगेर) – पूर्व सांसद जेडीयू, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, इबरार अंसारी भागलपुर जेडीयू ,नियाज अहमद गोपालगंज आरजेडी ,प्रो. रिजवान आलम खान जमुई जेडीयू ,मोहम्मद इरफान जमुई जेडीयू ,अब्दुल मजीद मुजफ्फरपुर पूर्व आरजेडी ,मो. जुनैद सीवान जेडीयू ,मेहताब आलम भागलपुर आरजेडी ,अली असगर अशरफिया सारण आरजेडी,कैप्टन मोहम्मद ताहिर अररिया हम (सेक्युलर),शहजहां साद अररिया सपा ,सुल्ताना परवीन सुपौल ,प्रो. मुसव्विर आलम किशनगंज जाप ,जफर असलम
किशनगंज,एआईएमआईएम नौशाद फारूक सीवान लोजपा ,शमीम अहमद खान सीवान कांग्रेस ,अब्बास शेख बेतिया आरजेडी , मोहम्मद इरफान मलिक जमुई जेडीयू , रहबर-ए-इस्लाम सहरसा जेडीयू ,इंतिखाब अहमद सीवान जेडीयू ,प्रो. डॉ. शहनवाज रिजवी पूर्णिया जेडीयू , शहनवाज आलम पूर्णिया आरजेडी ,मंजूर अहमद पूर्णिया कांग्रेस ,ऐनुल हक पूर्णिया जेडीयू जिला सचिव,नौशाद आलम कटिहार ,मंसूर आलम सीवान , डॉ. सरवत परवेज पूर्वी चंपारण कांग्रेस ,परवेज आलम उर्फ चून्नू पूर्वी चंपारण जेडीयू ,मोइन राइन भागलपुर आरजेडी,अनवारूल हक
मुजफ्फरपुर जेडीयू आजम हुसैन अनवर सीतामढ़ी जेडीयू ,जमालुद्दीन दानिश सीतामढ़ी जेडीयू ,जका उल्लाह जकी सीतामढ़ी जेडीयू ,नाजनी नाज (भागलपुर) जेडीयू और मोहम्मद मुस्तफा मधुबनी आरजेडी के नाम शामिल है।
कुछ दिन पहले ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपनी पार्टी के नेताओं को जन सुराज अभियान से दूर रहने की सलाह दी थी। कुछ नेताओं को जन सुराज से जुड़ने के कारण निष्कासित भी कर दिया था। इस आदेश के बाद और बड़ी संख्या में नेता जन सुराज से जुड़ने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आरजेडी और जेडीयू दोनों को बड़ा झटका लगा है।

