राजग में सीट शेयरिंग फार्मूले से कई सांसदों का हो सकता है पत्ता साफ

राम नरेश ठाकुर/अभिजीत पांडेय 

पटना । बिहार में केवल सीट शेयरिंग की घोषणा भर से एनडीए के कई सांसदों के टिकट पर संकट के बादल छा गए हैं। ऐसे नेताओं को या तो किसी दूसरी तरह सेट किया जाएगा या फिर इनका पत्ता कट सकता है।

ऐसे सांसदों मे शिवहर से बीजेपी सांसद रमा देवी ,
गया से जेडीयू सांसद विजय कुमार मांझी,
काराकाट से जेडीयू सांसद महाबली सिंह ,
नवादा से सांसद चंदन सिंह ,हाजीपुर से सांसद पशुपति पारस , समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज , वैशाली से सांसद वीणा देवी , खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर के नाम शामिल हैं। जिनका
गठबंधन से या तो टिकट कट गया है या पत्ता साफ होने वाला है।

गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी परंपरागत शिवहर लोकसभा सीट जेडीयू को दे दी है. इस तरह इस सीट से तो अब भाजपा सांसद रमा देवी का पत्ता तो कट ही गया. अब यह भाजपा पर निर्भर करता है कि वह रमा देवी को कैसे सेट करती है या कोई और जिम्मेदारी देती है.

नवादा सीट भाजपा के खाते में आ गई है। अब भाजपा यहां से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। अभी तक नवादा सीट लोजपा के खाते में थी और चंदन सिंह 2019 में यहां उम्मीदवार चुने गए थे।लोजपा को एनडीए में एक भी सीट नहीं दी गई है। संभावना है कि पशुपति कुमार पारस अगर महागठबंधन में जाते हैं तो वहां से चंदन सिंह एक बार फिर ताल ठोक सकते हैं.

काराकाट सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू के महाबली सिंह ने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को हराया था. इस चुनाव में यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को मिल गई है।
गया लोकसभा सीट इस बार जीतनराम मांझी की पार्टी को दी गई है। पिछली बार इस सीट से जेडीयू के ही विजय कुमार ने मांझी को बुरी तरह हराया था । अब यह सीट मांझी के पास चली गई है।
चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें दी गई हैं-वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई।
वैशाली सीट पर पिछली बार लोजपा की वीणा देवी ने राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था। जिन्होंने चिराग पासवान के खिलाफ बगावत की थी और बाद में वापस आ गई है।

  • Related Posts

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    बिहार में पहली बार बनेगा बीजेपी का मुख्यमंत्री,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक