मणिपुर के 2 कांग्रेसी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, संबित पात्रा ने दिया अबकी बार 40 पार का नारा

नई दिल्ली| मणिपुर विधान सभा चुनाव के मद्देनजर विस्तार अभियान में लगे भाजपा ने सोमवार को राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस को करारा झटका दे दिया है। सोमवार को मणिपुर से कांग्रेस के 2 विधायकों आर के इमो सिंह और याम थोंग हाओकिप ने भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री सवार्नंद सोनोवाल और मणिपुर प्रभारी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के दोनों विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इन दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल करने के बाद पार्टी के मणिपुर प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में दोबारा से सरकार बनाने जा रही है। संबित पात्रा ने कहा कि हमारा नारा है, अबकी बार चालीस पार।

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सवार्नंद सोनोवाल ने दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के मुताबिक सभी केंद्रीय मंत्री लगातार नार्थ ईस्ट के राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इससे वहां के लोगों का विश्वास भी बढ़ा है और तेज गति से विकास भी हो रहा है। उन्होंने नार्थ ईस्ट के विकास और देश दुनिया में इसका नाम रौशन करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी कहा।

भाजपा में शामिल होने के बाद आर के इमो सिंह ने कहा कि मणिपुर में शांति और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक काम किया है। आज मणिपुर में पूरी तरह शांति है । उन्होंने कहा कि अब हम सब मिलकर राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।

भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?