मंदिर-मस्जिद फेर में

-सत्यवान ‘सौरभ’

भूल गए हम साधना, भूल गए हैं राम ।
मंदिर-मस्जिद फेर में, उलझे आठों याम ।।

प्रेम-त्याग ना आस्था, नहीं धर्म की खोज ।
भिड़े मजहबी होड़ में, मंदिर-मस्जिद रोज ।।

मंदिर-मस्जिद से भली, एक किताब दुकान ।
एक साथ है जो रखे, गीता और कुरान ।।

मंदिर में हैं टाइलें, मस्जिद में कालीन ।
लेकिन छप्पर में पढ़े, शिबू और यासीन ।।

भूखा प्यासा मर गया, मंदिर में इंसान ।
लोग भोग देते रहे, पत्थर के भगवान ।।

मंदिर से मस्जिद कहे, बात एक हर बार ।
मिटे न दुनिया की तरह, हम दोनों का प्यार ।।

मंदिर-मस्जिद बांटते, नफरत के पैगाम ।
खड़े कोर्ट में बेवज़ह, अल्ला औ’ श्रीराम ।।

मंदिर पूजन छोड़कर, उनको करूँ प्रणाम ।
घर-कुनबे जो त्यागकर, मिटे देश के नाम ।।

मंदिर के भीतर चढ़े, पत्थर को पकवान ।
हाथ पसारे गेट पर, भूखा है इंसान ।।

हम रहते हैं फूल से, हर पल यूं अनजान ।
मंदिर और श्मशान का, नहीं जिसे हैं भान ।।

(सत्यवान ‘सौरभ’ के चर्चित दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ से। )

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी