Mallikarjun Kharge Letter To Dhankhar : खत का जवाब खत से… सांसदों के निलंबन विवाद पर खड़गे ने उपराष्ट्रपति धनखड़ को चिट्ठी में क्या लिखा ?  

Mallikarjun Kharge Letter To Dhankhar On Meeting: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार (23 दिसंबर) को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को संसद में व्यवधान और विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आज (25 दिसंबर) को अपने आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।

अब इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पत्र लिखा है और कहा है कि वह बैठक में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि दिल्ली से बाहर हैं। इसके साथ ही खरगे ने कहा है कि सभापति सदन के कस्टोडियन है और उन्हें संसद की गरिमा में बनाए रखने के लिए फोर फ्रंट पर होना चाहिए।

धनखड़ के पत्र के जवाब में खरगे ने क्या लिखा?

धनखड़ के पत्र के जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कई बड़ी बातें लिखी हैं।  उन्होंने कहा है, “सभापति सदन के कस्टोडियन हैं और उन्हें सदन की गरिमा बनाए रखने, संसदीय विशेषाधिकारों की रक्षा करने और संसद में बहस, चर्चा और जवाब के माध्यम से अपनी सरकार को जवाबदेह ठहराने के लोगों के अधिकार की रक्षा करने में सबसे आगे रहना चाहिए.”

उन्होंने आगे लिखा, “यह दुखद होगा कि जब इतिहास में पीठासीन अधिकारी की भूमिका का इतिहास बिना बहस के पारित किए गए विधेयकों और सरकार से जवाबदेही न मांगने के लिए याद करे.”

धनखड़ ने पत्र में क्या लिखा था?

दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे अपने पत्र में उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके बार-बार आग्रह के बावजूद शीतकालीन सत्र के दौरान ऐसी बैठक नहीं हो सकीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सदन में व्यवधान इरादातन था और रणनीति के तहत था. धनखड़ ने पत्र में कहा कि इस प्रकरण में मुख्य विपक्षी दल की पूर्वनियोजित भूमिका की ओर इंगित करके, मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन जब कभी भी मुझे आपसे बातचीत करने का अवसर लाभ मिलेगा, मैं आपसे वह साझा अवश्य करूंगा।  ते हैं’ वास्तव में चरितार्थ हो पाता.

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन