भारत से पंगा लेकर बुरे फंसे मालदीव के राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू, जा सकती है कुर्सी, सांसद ने दिया खुला प्रस्‍ताव

 

माले: भारत से पंगा लेने वाले मालदीव के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइज्‍जो के खिलाफ जहां चौतरफा घेरेबंदी तेज हो गई है, वहीं अब उनकी कुर्सी पर भी बड़ा खतरा मंडराने लगा है। मालदीव के एक सांसद ने मुइज्‍जो को पद से हटाने के लिए मुख्‍य विपक्षी पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रस्‍ताव दिया है। वहीं भारत के दोस्‍त पूर्व राष्‍ट्रपति इब्राहिम सोलिह की मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी बयान जारी करके पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्‍पणी की कड़ी आलोचना की है। इस बीच भारत ने मालदीव के राजदूत को बुलाकर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्‍पण‍ियां किए जाने पर जमकर झाड़ लगाई है। इस बीच मालदीव के अंदर मुइज्‍जू सरकार के खिलाफ गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है। मालदीव के राष्‍ट्रपति इस समय चीन के 5 दिवसीय दौरे पर रवाना हुए हैं।

मालदीव के मेधु हेनवैरु संसदीय सीट से सांसद और द डेमोक्रेट के नेता अली अजीम ने ट्वीट करके कहा, ‘हम द डेमोक्रेट देश की विदेश नीति में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि किसी भी पड़ोसी देश को अलग-थलग नहीं किया जा सके।’ उन्‍होंने इब्राहिम सोलिह की मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी से कहा कि क्‍या आप मोहम्‍मद मुइज्‍जू को राष्‍ट्रपति पद से हटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। अली अजीम ने यह भी सवाल किया कि क्‍या मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी मोहम्‍मद मुइज्‍जू के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के लिए तैयार है? अली अजीम की पार्टी द डेमोक्रेट के 13 सांसद हैं।

 

‘भारत के खिलाफ अभियान चल रहा’

इससे पहले मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी एक कड़ा बयान जारी करके पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले मालदीव के मंत्रियों के खिलाफ सख्‍य कार्रवाई की मांग की थी। एमडीपी ने कहा कि दुनिया के अन्‍य देशों के साथ कूटनीति और आपसी सम्‍मान हमेशा से ही मालदीव की प्रत्‍येक सरकार की मुख्‍य नीति रही है। कोई भी राजनीतिक विचारधारा हो, मालदीव की प्रत्‍येक सरकार ने इन मूल्‍यों को बरकरार रखा है। उसने कहा कि मालदीव सरकार के मंत्रियों ने जो बयान दिया है, वह अकेला मामला नहीं है। यह मुइज्‍जू की सरकार की घृणा फैलाने वाली नीतियों का परिणाम है।

एमडीपी ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए मुइज्‍जू की पार्टी ने संगठित तरीके से भ्रामक सूचना अभियान चलाया और संस्‍कृति को बढ़ावा दिया। एमडीपी ने कहा कि मुइज्‍जू सरकार ने जो खुद को इन विवादित बयानों से अलग किया है, वह बेमन से किया गया है। हम मुइज्‍जू सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि उनके कदमों के दुष्‍परिणाम आएंगे जो हमारे देश की जनता को बुरी तरह से प्रभावित करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इन मंत्रियों को तत्‍काल मंत्री पद से हटाए। इससे पहले मुइज्‍जू सरकार ने विवादित बयान देने वाले 3 मंत्रियों को सस्‍पेंड कर दिया था जबकि देश में उनको हटाने की मांग तेज हो गई है।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा