मुख्यमंत्री के आगमन को ले साफ सफ़ाई व लाइटिंग का करें उत्तम प्रबंध : गरिमा

कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस चौराहा होकर बड़ा रमना मैदान ऑडिटोरियम तक व्यवस्थित आवागमन का करें प्रबंध, जिलाधिकारी के निर्देश व नगर आयुक्त के अनुरोध पर सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सर्व सहमति से निर्णय 

पश्चिम चम्पारण/बेतिया (जितेंद्र कुमार)। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश और नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के अनुरोध पर मंगलवार की शाम नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आहूत की गई जो महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी के लिखित निर्देश के आलोक में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया आगामी 15-16 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के “महिला संवाद यात्रा” की शुरुआत पश्चिम चंपारण से ही होना सुखद और प्रेरणास्पद है। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के संभावित आगमन का पुरजोर स्वागत करने का निर्णय सर्वसहमति से लिया गया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस चौराहा होकर बड़ा रमना मैदान में अवस्थित ऑडोटोरियम तक सुव्यवस्थित आवागमन का उत्तम प्रबंध करने हेतु विभिन्न सड़को की मरम्मती का निर्णय लिया गया। वही गुणवत्तापूर्ण लाइटिंग, डस्टबिन का प्रबंध कराने का निर्णय भी लिया गया। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि महात्मा गांधी सभागार (ऑडोटोरियम) में प्रस्तावित प्रतिनिधि जीविका दीदियों के सम्मेलन को महिला सम्मान का प्रतीक बताते हुए श्रीमती सिकारिया ने कहा कि इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का स्वागत किया जाएगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा