‘नीतीश के करीबी लोगों की प्रमुख भूमिका’, तेजस्वी यादव का ट्रांसफर-पोस्टिंग पर नया खुलासा

 सियासी बवाल शुरू

 पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में ट्रांसफर और पोस्टिंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर फिर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल खुलेआम चल रहा है और इस प्रक्रिया में मुख्यमंत्री के करीबी लोगों की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीजीपी के पास कोई वास्तविक पावर नहीं है और उनके रिकमेंडेशन को नजरअंदाज किया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सजा मिल रही है जबकि मुख्यमंत्री के करीबी लोग पैसे लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं। जदयू के नेताओं ने कहा था कि अगर पैसे लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है तो तेजस्वी यादव उनका नाम बताएं जो पैसे ले रहा है। इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब कोई नई बात नहीं है और ऐसे आरोपों पर बात करना बेकार है। उन्होंने कहा कि सभी को इस भ्रष्टाचार के बारे में पता है और यह स्थिति बदलने की जरूरत है।
भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में बंद बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को यूपी में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यूपी में कब बंद होगा, जहां अपराध का स्तर इतना ऊंचा है। बिहार में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी तेजस्वी यादव ने भाजपा की आलोचना की और कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा केवल नफरत फैलाने का काम कर रही है।
उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नाम बदलने से कोई वास्तविक परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से दुर्घटनाएं रुक जाएगी क्या। उनका यह बयान भाजपा की नीतियों पर व्यंग्यात्मक हमला था, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता नफरत फैलाने और दिखावे की राजनीति करने की है। तेजस्वी यादव ने इन मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए यह भी कहा कि भाजपा को अपने इतिहास पर ध्यान देना चाहिए और अपनी नीतियों पर फिर से सोचने की जरूरत है।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?