
मध्य दिल्ली माहेश्वरी सभा व महिला संगठन द्वारा 16 जून 2024 को महेश नवमी मिलन का आयोजन रविदास मंदिर, देव नगर, करोल बाग के प्रागंण मे किया गया जिसमें श्री श्याम जी जाजू, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, श्री प्रदीप जी गांधी, पूर्व लोक सभा सांसद, श्री विवेक जी काबरा भाजपा युवा नेता, श्री ओम जी तापड़िया उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मा. महासभा, श्री महेश जी रांदड, कार्यसमिति सदस्य मा. महासभा, श्रीमति मंजू जी मांधना उत्तरांचल उपाध्यक्ष मा. म. सं., श्री नीरज जी पलतानी निवर्तमान अध्यक्ष दिल्ली प्र. मा. सं., श्री आशीष जी टावरी, श्री मनीष जी भंसाली, सचिव दिल्ली प्र. मा. सं., श्रीमति श्यामा जी भांगड़िया, अध्यक्ष दिल्ली प्र. मा. म. सं., श्रीमति लक्ष्मी जी बाहेती, सचिव दिल्ली प्र. मा. म. संगठन, श्री आनंद जी बियानी, सं. मंत्री, दिल्ली प्र. मा. सं., श्री राकेश जी जाखेटिया, सीनियर पत्रकार, चिन्तक व विचारक और अन्य कई जिलों के पदाधिकारियों और अनेकों समाज सेवकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मध्य जिला महिला संगठन की बहनों ने पूरे रंगारंग कार्यक्रम की रूपरेखा और संचालन की ज़िम्मेदारी निभाई । कार्यक्रम के दौरान प्रारंभ से अंत तक जलपान से लेकर स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था रही और स्वच्छता और जूठा न छोड़ने का विशेष संदेश दिया गया।









