Maharashtra Politics : तो क्या बीजेपी की वाशिंग मशीन में धुलने जा रहे हैं अजित पवार ? अजित पवार ने साफ कर दिया रुख, शरद पवार ने भी दिया बयान

Ajit Pawar News : एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है. एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि अजित पवार और एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. अजित पवार ने कहा है कि पार्टी में मतभेद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, सभी नेता शरद पवार के नेतृत्व में एकजुट हैं. जानिए इस मामले से जुड़ी बड़ी बातें.

1. बीजेपी में जाने की अफवाहों के बीच मंगलवार (18 अप्रैल) को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार का बयान सामने आया. उन्होंने पार्टी छोड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं एनसीपी के साथ हूं और पार्टी के साथ रहूंगा.

2. अजित पवार ने आगे कहा कि मैंने किसी विधायक के हस्ताक्षर नहीं लिए हैं. अब सभी अफवाहें बंद होनी चाहिए. जो खबर दिखाई जा रही है उसमें कोई तथ्य नहीं है. महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम में भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत हुई, बेहोश हुए. मैं उद्धव ठाकरे के साथ पीड़ितों से मिलने गया था.

3. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में जो खबर दिखा रहे हैं उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. कुछ विधायक अपने क्षेत्र या अपने काम के लिए मिलने आते हैं. इसका मतलब ये नहीं कि वो किसी अन्य कारण से आए हैं. ऐसी खबरों से कार्यकर्ता के मन में भ्रम पैदा होता है. मेरा उनको कहना है कि शरद पवार के नेतृत्व में हम सब साथ हैं. ऐसी खबरों को जानबूझकर फैलाया जाता है. असामयिक बारिश, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी खबर फैलाई जाती है.

4. अजित पवार से मुलाकात के बाद पार्टी नेता अनिल पाटिल ने कहा कि आज मैंने उस न्यूज के बारे में चर्चा की, जो 2-3 दिन से चल रही थी. जो न्यूज में चल रहा है वैसी कहीं पर चर्चा नहीं हुई है. तो इसे रोकना चाहिए क्योंकि आज तक कोई चर्चा दादा और किसी और की नहीं हुई है. हम अजित दादा के साथ हैं और आगे भी रहने वाले हैं और अजित दादा एनसीपी के साथ हैं.

5. आज शाम एनसीपी की इफ्तार पार्टी है. एनसीपी चीफ शरद पवार इसमें मुख्य अतिथि हैं. इस कार्यक्रम में अजित पवार भी जाएंगे. शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में फैली अटकलों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है.

6. महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर इलाके में शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि मीडिया के दिमाग में जो चर्चा चल रही है, वह हमारे दिमाग में नहीं चल रही. पवार ने कहा कि इन सब पर बात करने का कोई फायदा नहीं है. इन खबरों का कोई मतलब नहीं है.

7. शरद पवार ने कहा कि मैं एनसीपी और अपने सभी साथियों के बारे में यह कह सकता हूं कि हमारी बस एक सोच है कि पार्टी को मजबूत बनाया जाए और किसी के मन में कोई और विचार नहीं है.

8. शरद पवार की पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की घटक है, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस भी शामिल हैं. पवार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (जयंत पाटिल) अपने क्षेत्र में स्थानीय चुनाव में व्यस्त हैं और पार्टी नेता अजित पवार भी पार्टी के काम में व्यस्त हैं और सभी को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं.

9. अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया.

10. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले.

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक 
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी…

    Continue reading
    ‘पहले पीएम मोदी को बदनाम करते थे और अब…’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया