Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में अब शिवाजी पार्क ग्राउंड के जरिये लिए लड़ाई, कोर्ट पहुंचा उद्दव ठाकरे खेमा

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शिवाजी पार्क पर रैली की मांग को लेकर अब अदालत का रुख किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर शिवसेना ने मांग की है कि कोर्ट बीएमसी को आदेश दे कि वह उसके 22 और  2022 के आवेदनों पर जल्द फैसला ले।
पार्टी का कहना है कि वह 5 अक्टूबर को दादयर में स्थित शिवाजी पार्क में रैली करना चाहती है और उससे पहले फैसला हो जाना चाहिए ताकि तैयारी में आसानी रहे। पार्टी के सचिव अनिल देसाई ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त और जी-नार्थ वार्ड से सहायक आयुक्त को मुंबई के शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति देने का निदेर्ेश देने की मांग की। इसके साथ ही जस्टिस रमेश डी धानुका और जस्टिस कमल आर खाता की पीठ के समक्ष याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की।
गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच इस पर सुनवाई करेगी। वकील जोएल कालार्ेस की ओर से यह अर्जी जस्टिस आरडी धानुका और जस्टिस कमल खाता की बेंच के समक्ष दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि शिवाजी पार्क में शिवसेना 1966 से ही रैली का आयोजन करती रही है।
शिवसेना ने कहा कि इस ग्राउंड में रैली के कार्यकर्ता बिना किसी आमंत्रण के ही पहुंचते रहे हैं। ऐसे में यहां रैली पर रोक लगाना गलत है और इस पर जल्द ही मंजूरी मिलनी चाहिए। शिवसेना ने कहा कि राज्य सरकार ने जनवरी 2016 में एक नोटिफिकेशन जारी किया था और शिवाजी पार्क को गैर खेल गतिविधियों के लिए भी बुक करने की मंजूरी दी थी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा