Site icon Thenews15.in

Maharashtra : गवर्नर की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं भगत सिंह कोश्यारी, बोले-पीएम मोदी को लिखी है चिट्ठी

अपने बयानों की वजह से अक्सर विपक्ष के निशाने पर रहने वाले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फिर से सियासी हलचल पैदा कर दी है। उनका कहना है कि वो अब राज्यपाल की कुर्सी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी ने दरख्वास्त की है।

राजभवन से जारी बयान के मुताबिक कोश्यारी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। वह अब अरसे से आजिज आ चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब कोश्यारी ने राजनीतिक हलचल पैदा की हो। इसके पहले वह शिवाजी को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हंै। विपक्ष ने शिवाजी मामले पर उनकी जमकर फजीहत की थी। बीजेपी और एकनाथ शिंदे को भी बैकफुट पर आना पड़ा था।

Exit mobile version