Maharashtr Politics : दिल्ली एनसीपी की मीटिंग में जयंत पाटिल को मिला बोलने का मौका तो अपना नंबर आते ही बैठक छोड़ चले गये अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई और शरद पवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं इसके बाद एक मीटिंग हुई, जिसमें एनसीपी नेता जयंत पाटिल को अजित पवार से पहले बोलने का मौका दिया गया, वहीं अजित पवार की बारी आई तो वह कार्यक्रम स्थल से चले गये।

स्थिति को संभालने के लिए पार्टी ने स्पष्ट किया कि अजित पवार वाशरूम के लिए गये थे और जल्द ही लोैटेंगे क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया था। अजित पवार के बैठक छोड़ने से एनसीपी के शीर्ष नेताओं में संभावित असंतोष की चर्चा होने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को परेशान दिख रहे अजित पवार को मनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सूचित किया कि अजित पवार वाशरूम गये थे और जल्द ही लौट आएंगे। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शरद पवार मंच पर मौजूद थे और सारा घटनाक्रम चुपचाप देख रहे थे।

एनसीपी अध्यक्ष चुने जाने से पहले शरद पवार ने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में मौजूद शासकों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगी। इसके साथ ही शरद पवार ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए गैर भाजपा दलों से एक बार फिर मिलकर काम करने का आह्वान किया। वहीं शरद पवार ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के प्रदर्शन से निपटने के तरीके और देश के धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत फैलान के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। वहीं एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, शरद पवार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हंै और न ही वे इच्छुक हैं। पहले भी वह कभी प्रधानमंत्री पद के इच्छुक नहीं रहे हंै। वर्तमान में भी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं।

  • Related Posts

    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत…

    Continue reading
    यूपी बीजेपी की नई टीम पर मंथन पूरा! पंकज चौधरी की वापसी के बाद कभी भी हो सकता है ऐलान
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 20, 2026
     बांग्लादेश के 64 जिलों में बनेगा राम मंदिर’, भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, जोरदार प्रदर्शन

    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शाहदरा के मकान में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    राम मंदिर के बाद अब बहराइच के दरगाह में बड़े घोटाले का आरोप, जांच की मांग तेज