महाकाल लोक की घटना की जांच हो : रघु ठाकुर

द न्यूज 15 ब्यूरो 
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने महाकाल लोक की घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जहां महाकाल लोक दो का काम हो रहा था कल वहां की दीवार ढह गई और चार लोग दबे ,दो की मौत भी हो गई ।महाकाल लोक के प्रथम चरण में भी जो ऋषियों की मूर्तियां लगाई गई थी वह आंधी और हवा में गिर गई थी। अभी कुछ दिनों पहले  महाराज छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरी थी जिसका अनावरण प्र मंत्री जी ने किया था।यह दुखद स्थितियां है ।अभी पिछले दिनों तिरुपति बालाजी के मंदिर में जो प्रसादम लड्डू के रूप में चढ़ाए जाते हैं उसमें भी मिलावट की खबरें खुद सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तरफ से आई।  फिर बाद में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बारे में भी खबर आई कि वहां के प्रसाद में भी मिलावट है और पैकेट में चूहे पाए गए।अभी और भी कई स्थानों से ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है।
रघु ठाकुर का कहना है कि यह चिंता का विषय इसलिए है कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग किसी और को तो नहीं छोड़ते भगवान के स्थान को भी भ्रष्टाचार से मुक्त करने को तैयार नहीं है और अगर भगवान जो विश्व को बनाने वाला है वह अपने ही घर में भ्रष्टाचार को नहीं रोक पाएगा तो भगवान की शाख गिरेगी तथा अस्तित्व पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से जो लोग अपने लाभ के लिए प्रसाद में मिलावट कर रहे हैं क्या उनका कोई धर्म है?  इन व्यक्तियों को तो भारी दंड दिया जाना चाहिए । यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं होना चाहिए बल्कि यह विशुद्ध  जीवन के नैतिक मूल्यों  की लड़ाई  है। इसको इसी रूप में देखा जाना चाहिए ।
रघु ठाकुर ने कहा कि इस बाबत मैंने पहले भी कहा और अब भी कहना चाहता हूं कि सरकार को चाहिए कि इसकी जांच कराये ।अगर इसमें भ्रष्टाचार है मिलावट हो रही है जिसके चलते दीवार गिरी है या प्रतिमाएं गिरी है तो जिसने भी यह काम किया है उन्हें  अधिकतम  दंड मिलना चाहिए और अगर यह  योजना की गलती है तो भी जो बड़े अधिकारी है जिसने योजना तैयार की उन  योजना कारों के इस अपराध को उन्हें दंडित किया जाना चाहिए ।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा